Blog

  • अंकराशि 8 जनवरी: इन बर्थडेट वालों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, वाहन और मशीनरी के प्रयोग में बरतें सावधानी

    अंकराशि 8 जनवरी: इन बर्थडेट वालों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, वाहन और मशीनरी के प्रयोग में बरतें सावधानी

    ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें, न ही किसी भी कार्य में जल्दबाजी करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

  • 31 जनवरी तक ये राशि वाले रहें सावधान, ग्रहों की चाल से हो सकता है नुकसान

    31 जनवरी तक ये राशि वाले रहें सावधान, ग्रहों की चाल से हो सकता है नुकसान

    जनवरी महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 31 जनवरी तक कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल से 31 जनवरी तक कुछ राशि वालों को नुकसान हो सकता है। 

    वृष राशि- 

    • मन अशांत रहेगा।
    • 15 जनवरी तक आत्मसंयत रहें।
    • व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें।
    • 16 जनवरी से बातचीत में संयत रहें।
    • माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु कारोबार में सचेत रहें।
    • कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
    • नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
    • परिश्रम अधिक रहेगा।
  • 8 जनवरी को इन राशियों पर कृपा करेंगे हनुमान जी और शनिदेव, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

    8 जनवरी को इन राशियों पर कृपा करेंगे हनुमान जी और शनिदेव, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

    वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 जनवरी 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 8 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

    मेष राशि-  मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। म‍ित्रों का साथ मिलेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगा।

    वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। तनाव से राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं।

  • उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों के खाते में भेजे 12-12 हजार रुपये

    उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों के खाते में भेजे 12-12 हजार रुपये

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। इससे से प्रदेश के एक लाख 69 हजार छात्राओं को सरकार की इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया, केंद्र सरकार ने कुमाऊं जिले में एम्स सैटेलाइट सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया, उनहेंने 15 अगस्त’ 21 को यह घोषणा की गई थी कि हम कक्षा 10 और 12 के छात्रों को मुफ्त टैबलेट देंगे। उन्होंने बताया, टैबलेट के लिए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से राज्य में प्रत्येक 1 लाख 69 हजार छात्रों को 12,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

    शुक्रवार को खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के पांच साल ‘नए इरादे-युवा सरकार’ प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में 74 करोड़ 32 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान किए। शुक्रवार को चटिया फार्म इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने जनहित में अनेक कार्य किए हैं। उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई सेवा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं, लंबे समय से लंबित प्रकरणों एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया गया है। बदरीनाथ में भी 250 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

  • 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर उत्तराखंड सरकार ने लगाई रोक, 12वीं तक सभी स्कूल भी बंद

    16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर उत्तराखंड सरकार ने लगाई रोक, 12वीं तक सभी स्कूल भी बंद

    उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों, धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगा दी  है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 12 वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान भी इस अवधि तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से कोविड की नई गाइड लाइन जारी की है। सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि, रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू को कड़ाई से पालन किया जाए। जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे सम्बन्धित गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

    • खेल संस्थान, खेल मैदान में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
    • सभी सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को 16 जनवरी तक अनुमति नहीं।
    • विवाह समारोह 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति।
    • होटल, रेस्तरां, भोजनालय, ढाबों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति।
    • होटलों में कांफ्रेंस हॉल, स्पा और जिम का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन।
  • उत्तराखंड में डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 814 नए मामले, हल्द्वानी में एक साथ 93 छात्र पॉजिटिव

    उत्तराखंड में डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 814 नए मामले, हल्द्वानी में एक साथ 93 छात्र पॉजिटिव

    यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से हावी होने लगा है। दिन पर दिन आ  रहे कोरोना के नए आंकड़े डरा रहे हैं। उत्तराखंड में शुक्रवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित राजकीय कालेज ऑफ नर्सिंग में छात्र छात्राओं और स्टाफ समेत 90 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पूरे राज्य में 814 मरीजों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण के लिए आए एनडीआरएफ के पांच जवान भी संक्रमित पाए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 5.59 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि रिकवरी दर 95.40 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2022 पहुंच गई है। वहीं हल्द्वानी के एक कॉलेज में कोरोना विस्फोट हो गया। यहां 93 छात्र एक साथ पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। 147 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2022 प्रदेश में सक्रिय मामले हैं। दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक न्यायिक कार्य वर्चुअल मोड में करने का आदेश दिया है।

  • उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा में आप ने मारी बाजी, पहली सूची जारी, गंगोत्री से लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल

    उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा में आप ने मारी बाजी, पहली सूची जारी, गंगोत्री से लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल

    अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में बाजी मार ली है। शुक्रवार को आप ने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। आप के सीएम उम्मीद्वार कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री से मैदान में उतारा गया है। आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर का उम्मीदवार बनाया गया है।

    आप आदमी पार्टी ने अपने आधाकारिक ट्वीटर हैंडल पर सूची जारी करते हुए लिखा कि आगामी उत्तराखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की हमारी पहली सूची जारी। देवभूमि का नवनिर्माण केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है इसलिए जनता ने BJP – Congress को हटा कर झाड़ू चलाने का पूरा मन बना लिया है।
  • सांसद साक्षी महाराज का दावा, यूपी और उत्तराखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

    सांसद साक्षी महाराज का दावा, यूपी और उत्तराखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

    उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी हाईकमान द्वारा सोच समझ कर चलाया गया तुरुप का पत्ता है। यही वजह है कि भाजपा के साथ विरोधी भी धामी की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। एकड़ कलां में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि धर्मसंसद के नाम पर छोटी बात स्वीकार्य नहीं है।

    बड़े-बड़े संतों को छोटी बातें नहीं कहनी चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा कि 2017 की तुलना में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा और अधिक बहुमत से सत्ता में काबिज होगी। उत्तराखंड में धामी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। जब विरोधी यह कहने लगे कि धामी का कोई जवाब नहीं तो भाजपा की सत्ता वापसी तय दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी का जादू काम कर रहा है। इसे नकारा नहीं जा सकता है।

  • पति विकी कौशल से मिलने इंदौर रवाना हुईं कटरीना कैफ! एयरपोर्ट पर दिखा एक्ट्रेस का स्टनिंग अंदाज

    पति विकी कौशल से मिलने इंदौर रवाना हुईं कटरीना कैफ! एयरपोर्ट पर दिखा एक्ट्रेस का स्टनिंग अंदाज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। कटरीना कैफ ने दिसंबर में विकी कौशल (Vicky Kaushal) संग सात फेरे लिए और दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। कटरीना और विकी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। इस बीच कटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां से वो इंदौर के लिए रवाना हो रही थीं। कटरीना का एयरपोर्ट लुक काफी स्टाइलिश दिखा।

    कटरीना कैफ हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। कटरीना ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए ब्लैक कलर को चुना था और ब्लैक पैंट और ब्लैक हुड में वो काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। मानव मंगलानी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि कटरीना कैफ, इंदौर रवाना हुई हैं, जहां विकी कौशल अपनी फिल्म का शूट कर रहे हैं।

  • Bigg Boss 15: उमर रियाज के इविक्शन पर सलमान खान ने लिया ये फैसला, क्या हुए घर से बेघर?

    Bigg Boss 15: उमर रियाज के इविक्शन पर सलमान खान ने लिया ये फैसला, क्या हुए घर से बेघर?

    बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का अपकमिंग वीकेंड का वार हर मायने में खास होने वाला है। वीकेंड का वार पर ही सलमान खान कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाते हैं। इस हफ्ते के वीकेंड का वार पर घर में कई सेलेब्स की एंट्री होने वाली है। इसी के साथ दर्शकों ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस हफ्ते उमर रियाज के साथ क्या होगा? बता दें कि इस हफ्ते घर में होने वाले टिकट टू फिनाले टास्क में उमर रियाज (Umar Riaz) ने बेकाबू होकर प्रतीक सहजपाल पर हाथ उठाया था।

    इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि अब वीकेंड का वार पर फैसला होगा कि उन्हें शो से निकाला जाएगा या नहीं? सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। इसी के साथ ये बात भी सामने आ चुकी है कि आखिर उमर रियाज को लेकर मेकर्स ने क्या फैसला लिया है?

    सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने भरी महफिल में उमर रियाज की जमकर क्लास लगाई है। सलमान ने साफ शब्दों में उमर रियाज से कहा है कि टास्क के दौरान ये सब करना जरुरी नहीं है। उमर रियाज के फैंस ने मेकर्स से गुहार लगाई थी कि वो फिनाले से चंद दिन पहले कोई भी गलत फैसला ना लें। उमर के भाई असीम रियाज और पिता ने भी मेकर्स से मांग की थी कि उनको लेकर सही फैसला ही लिया जाए। इसी के साथ ट्विटर पर #BBBeFairWithUmar खूब ट्रेंड भी हुआ था।