भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के लिए पंजीकृत देहरादून में इस मैराथन का आयोजन पहली बार

 

देहरादून, : भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन के रूप में किसना डायमंड मैराथन ने एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। हरि कृष्ण ग्रुप की अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड किसना ने मुंबई में इस मैराथन के 10वें संस्करण का सफल आयोजन किया, जबकि देश के 56 अन्य शहरों में यह पहल पहली बार आयोजित की गई। ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प के साथ 57 शहरों में एक साथ संपन्न यह आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के प्रयास के रूप में पंजीकृत किया गया। देहरादून में इस मैराथन का आयोजन पहली बार हुआ है। देहरादून मैराथन में महिला में वर्ग आयुषी और शैफाली 5 किमी दौड़ में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में नीरज और गर्व पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 10 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में अनंत, थिनले दोरजी और जतिंदर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। एथलीट हरेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे और देहरादून मैराथन का फ्लैग ऑफ किया। विजेताओं को किसना ज्वैलरी से नवाज़ा गया।
देहरादून मैराथन मेँ कुल 310 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।

इस ऐतिहासिक मैराथन में देशभर से 25,000 से अधिक धावकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से मुंबई में 7,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। मुंबई में 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की दौड़ें आयोजित की गईं, जबकि अन्य शहरों में 5 किमी रन सुबह 7 बजे एकसाथ शुरू हुई। प्रत्येक शहर में 100 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम की सफलता पर श्री घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरि कृष्ण ग्रुप, ने कहा,

“मुंबई में किसना डायमंड मैराथन का 10वां संस्करण और देश के अन्य शहरों में पहली बार किसी ज्वेलरी ब्रांड द्वारा मैराथन का आयोजन—यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। समाज को कुछ लौटाने की सोच से शुरू हुई यह पहल आज एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है। 57 शहरों में हजारों धावकों की भागीदारी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) का प्रयास यह सिद्ध करता है कि जब उद्देश्य स्पष्ट हो, तो लोग स्वयं आगे बढ़कर बदलाव का हिस्सा बनते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।