देहरादून। उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन का 31वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष क्षेत्र अध्यक्ष संगठन के समस्त सम्मानित सदस्य पदाधिकारी एवं वीर नारियों को 31 वे स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय 31 तिलक रोड मैं धूमधाम से बनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं पूर्व सैनिक एवं अर्ध सैनिक संगठन के केंद्रीय सभी मौजूद रहे।

विशेष अतिथियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सैनिक विनोद खंडूरी ने भी अपनी संगठन में उपस्थिति दर्ज करवाई। विनोद खंडूरी पूर्व सैनिक होने के साथ-साथ कई वर्षों से समाज हित में कार्य कर रहे हैं समस्त उत्तराखंड के पूर्व सैनिक को एकजुट करने की राह में भी चल रहे हैं ताकि हमारा उत्तराखंड उन्नति की और आगे बढ़े। इस मौके पर पूर्व सैनिक रघुवीर सिंह भंडारी संदीप गुप्ता जगत सिंह नेगी शशि पोखरियाल इस बार सिंह पासवान राजीव रावत नवीन थापा दिनेश सकलानी श्रीमती उर्मिला नौटियाल श्रीमती नीलम कैप्टन भगत सिंह राणा आदिपुर सैनी संगठन के सदस्य गण मौजूद रहे।