कूमायू में बैठकी होली की धूम, जम रही महफिलें

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध अल्मोड़ा में इन दिनों बैठकी होली की धूम मची हुई है। यहां देर रात तक होली गायन की महफिलें जम रही हैं। इसमें देर रात तक शास्त्रीय रागों पर आधारित होली के गीतों का गायन किया जा रहा है। सांस्कृतिक नगरी में बैठकी होली का आनंद लेने के लिए रंगकर्मियों, कलाकारों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा है। अल्मोड़ा में इस बैठकी होली का इतिहास 150 साल से भी अधिक समय का है।
अल्मोड़ा में बैठकी होली काफी प्रसिद्ध है। यहां बैठकी होली की शुरुआत पौष महीने के प्रथम रविवार से हो जाती है। इस बैठकी होली की विशेषता यह है कि यह होली शास्त्रीय रागों पर गायी जाती है। इसमें ईश्वर की आराधना के निर्वाण गीत गाए जाते हैं। वसंत के शुरू होते ही श्रृंगार रस के गाने शुरू हो जाते हैं, जबकि शिवरात्रि के बाद होली अपने पूरे उफान पर होती है। बैठकी होली शुद्ध शास्त्रीय गायन है, लेकिन शास्त्रीय गायन की तरह एकल गायन नहीं है। होली में भाग लेने वाला मुख्य कलाकार गीतों का मुखड़ा गाते हैं और श्रोता होल्यार भी बीच-बीच में साथ देते हैं, जिसे भाग लगाना कहते हैं। इस होली की एक विशेषता यह भी है कि यह होली शिवरात्रि तक बिना रंगों के साथ सिर्फ संगीत की होली होती है। शाम होते ही संगीत प्रेमियों द्वारा अपने-अपने घरों में शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली का गायन शुरू हो जाता है। जानकारों के अनुसार कुमाऊं में बैठकी होली गीतों के गायन की परंपरा सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से शुरू हुई। जानकार बताते हैं इस होली की शुरुआत अल्मोड़ा में 1860 में हुई थी। होली में गायी जाने वाली बंदिशें विभिन्न रागों पर आधारित होती हैं, जो समय के अनुसार गायी जाती हैं। बैठक में होली को गाये जाने का एक तरीका है। बैठकी होली में राग काफी, जंगला, खम्माज, साहना और जैजेवन्ती समेत कई राग गाए जाते हैं। राग धमार से शुरू होकर पहली होली श्याम कल्याण में गायी जाती है। जबकि, समापन राग भैरवी पर होता है। बीच में अलग-अलग रागों पर होलियां गायी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।