ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च

 

देहरादून, : ओप्पो इंडिया ने अपनी नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें ओप्पो फाइंड एक्स10 और ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स शामिल हैं। इसके साथ ही ओप्पो की इनोवेटिव और प्रीमियम फ्लैगशिप फाइंड एक्स सीरीज की 10वीं पीढ़ी की शुरुआत हो गई है। प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव का एक नया पैमाना तय करने के लिए तैयार की गई फाइंड एक्स10 सीरीज में शानदार ट्रू-टू-लाइफ इमेजिंग, बेमिसाल परफॉर्मेंस, जबरदस्त बैटरी बैकअप और आकर्षक रिफाइंड डिजाइन का मेल है। इसके साथ ही, नया कलरओएस 17 यूजर्स को एक बेहतरीन और स्मूथ सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है।
ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप कनेक्टेड इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए ओप्पो एन्को एक्स4 और ओप्पो पैड मिनी भी पेश किए हैं, ताकि यूजर्स बिना किसी रुकावट के एक ही फ्लो में तस्वीरें ले सकें, कंटेंट बना सकें और शेयर कर सकें।
ओप्पो फाइंड एक्स 10 सीरीज में ऐसा कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसे वास्तविक जीवन में दिखाई देने वाले दृश्यों के और करीब तस्वीरें लेने के लिए तैयार किया गया है। फाइंड एक्स 10 में डुअल 200 एमपी कैमरा सिस्टम दिया गया है, जबकि ओप्पो फाइंड एक्स 10 प्रो मैक्स में क्रांतिकारी ट्रिपल 200 एमपी कैमरा सिस्टम पेश किया गया है। इसमें पीछे दिए गए तीनों कैमरों में 200 एमपी का रिजॉल्यूशन मिलता है। हैसलब्लैड के साथ मिलकर विकसित किए गए इस कैमरा सिस्टम में नया ल्यूमो ट्रू इमेज इंजन और दूसरी पीढ़ी का ट्रू कलर कैमरा दिया गया है, जो तस्वीरों में प्राकृतिक रंग, टोन और बारीकियों को बेहतर तरीके से पेश करता है। वहीं, ल्यूमो कलर पैलेट की मदद से यूजर्स इन प्राकृतिक रंगों के आधार पर अपनी पसंद की अलग स्टाइल तैयार कर सकते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी इसमें सिनेमाई स्तर के फीचर्स दिए गए हैं।
नया कलरओएस 17 एआई माइंड पायलट के साथ आता है, जिसमें एजेंट मोड दिया गया है। यह डिवाइस में मौजूद फोटो और फाइलों के साथ काम करके कई चरणों वाले कार्यों को पूरा कर सकता है।इस सीरीज में 8000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है। वहीं, ओप्पो फाइंड एक्स 10 प्रो मैक्स में 2 एनएम तकनीक पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, सीरीज में नया बॉर्डरलेस डिजाइन भी पेश किया गया है। ओप्पो फाइंड एक्स 10 सीरीज के साथ ओप्पो पैड मिनी भी पेश किया गया है। यह कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट 8.8 इंच का टैबलेट है, जिसमें छोटे और आसानी से साथ ले जाने योग्य डिजाइन के साथ फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस और एआई आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ओप्पो एनको एक्स 4 भी पेश किया गया है, जिसे डाइनऑडियो के साथ मिलकर विकसित किया गया है।
लॉन्च के मौके पर ओप्पो इंडिया की कम्युनिकेशंस प्रमुख गोल्डी पटनायक ने कहा, कि पिछली 10 पीढ़ियों से ओप्पो फाइंड एक्स सीरीज स्मार्टफोन इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाती रही है। ओप्पो फाइंड एक्स 10 सीरीज के साथ हम उन समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका सामना कंटेंट क्रिएटर्स को सबसे ज्यादा करना पड़ता है। पैड मिनी के जरिए ओप्पो एक नया डिवाइस फॉर्म फैक्टर पेश कर रहा है, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी उपयोगी है। ओप्पो फाइंड एक्स 10 प्रो मैक्स में 200 एमपी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/1.56 इंच का सेंसर और 124 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। इसके 200 एमपी अल्ट्रा एचडीआर मेन कैमरे में 1/1.28 इंच का आइसोसेल एचपीसी सेंसर दिया गया है।
ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज़ भारत में फाइंड एक्स10 (12 जीबी + 256 जीबी) के लिए 1,39,999 रुपये से शुरू होगी, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये होगी। फ्लैगशिप ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स (12 जीबी + 512 जीबी) 1,99,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ओप्पो हैसलब्लैड टेलीकन्वर्टर किट भी 24,999 रुपये में पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *