धर्मनगरी से जल भरकार कांवड़ियां पहंुचने लगे अपने गंतव्यों पर

काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था काशीपुर पहुंचना शुरू हो गया है। रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, बहेड़ी, लालकुआं समेत विभिन्न स्थानों के शिव भक्त कांवड़ में जल भरकर काशीपुर पहुंच रहे हैं। काशीपुर पहुंचे कांवड़ियों का स्थानीय भक्तों के द्वारा जगह-जगह भंडारे आदि की व्यवस्था कर स्वागत किया जा रहा है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।
महाशिवरात्रि के त्यौहार में अब तीन दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ में जल भरकर लाने वाले दूरदराज के क्षेत्रों के कांवड़ियों के काशीपुर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बम बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से काशीपुर शहर शिवमय हो गया है। काशीपुर में खटीमा, बनबसा, रामपुर, पीलीभीत, सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, केलाखेड़ा, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी आदि स्थानों के कांवड़िए पहुंचने शुरू हो गए हैं, जोकि काशीपुर में अल्प विश्राम कर अपनी मंजिल के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, युवा कांवड़ियों का जोश देखते ही बन रहा है। शिवभक्तों को बारिश भी नहीं डिगा पा रही है। भक्त अपनी कांवड़ पर तिरंगा झंडा लगाकर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच शिव भक्त भोले के भजनों पर झूमते नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ियों के लिए काशीपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।