पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की जनता से तीन बड़े वादे किए गए

लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की जनता से तीन बड़े वादे किए गए हैं। जिन्हें घोषणाएं भी कहा जा सकता है। जी हां, हरदा अभी भी चुनावी मोड में हैं। हरीश रावत ने वोटिंग के बाद भी घोषणाओं और वादों का दौर जारी रखा है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। इसी कड़ी में हरीश रावत ने अपने पिटारे से कुछ और घोषणाएं निकाली हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही ये घोषणाएं पूरी की जाएंगी।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक फेसबुक लाइव में कहा कि हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। इन्हें सम्मान देना होगा। ये परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन प्रारंभ करेंगे।

इसके साथ ही लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सरकार बनते ही घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को पांच सौ रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा हरीश रावत ने उत्तराखंड पुलिस की अविलंब मांग ग्रेड पे को हल करने की भी घोषणा की है।

गौरतलब है कि चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल वक्त तक तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमे अपनी सरकार बनती हुई देख रहे हैं। लेकिन ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी कि आखिर सत्ता किसे हासिल होती है। एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 60 पार के नारे को पूरा करने का भरोसा जताया है तो वहीं हरीश रावत ने कहा है कि 48 सीटें कांग्रेस जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।