आप ने लॉन्च किया “अगले पांच साल” थीम सॉन्ग,गाने के जरिए अपने विजन और सरकार की नाकामी को किया

 

देहरादून। आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने आज प्रदेश कार्यालय में आप पार्टी का कैंपेन सॉंग लांच किया है। यह गीत उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के अनुरुप बनाया गया गीत है। यह गीत बताता है कि क्यों उत्तराखंड के लिए अरविंद केजरीवाल और अजय कोठियाल क्यों जरुरी है।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि यह गीत आप पार्टी का उत्तराखंड के प्रति एक विजन है कि हम कैसे शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे। आप पार्टी के उत्तराखंड के प्रति कई संकल्प हैं । आप की सरकार प्रदेश को स्थाई सरकार के साथ स्थाई मुख्यमंत्री देगी। आप पार्टी का यह मानना है कि प्रदेश तभी विकसित हो सकेगा जब प्रदेश में स्थाई सरकार और स्थाई मुख्यमंत्री होगा। 21 सालों में उत्तराखंड को कांग्रेस और बीजेपी ने बदहाल किया है लेकिन आप पार्टी उत्तराखंड को संवारने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि 21 सालों बाद भी उत्तराखंड ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है। यहां शिक्षा,स्वास्थय,बेरोजगारी,पलायन,मंहगाई,बिजली और पानी की समस्या से जनता जूझ रही है।
आप की सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर सबसे पहले काम करेगी । आप की सरकार में युवाओं के लिए रोजगार ,मुफ्त 300 यूनिट बिजली,महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का उत्थान,बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा,,सुरक्षित प्रसव के लिए उचित अस्पतालों की व्यवस्था,डोर स्टेप डिलीवरी की सर्विस देने का काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह गीत बताता है कि उत्तराखंड भ्रष्टाचार से जूझ रहा प्रदेश है ,यह प्रदेश 68 हजार करोड के कर्ज में डूबा प्रदेश है। आखिर यह पैसा गया कहां। हम भ्रष्टाचार को खत्म करके इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। भ्रष्टाचार में बर्बाद हो रहे पैसे को प्रदेश के विकास के लिए इस्तेमाल करेंगे। यह गीत बताता है कि क्यों प्रदेश के लिए सच्चा देशभक्त जरुरी है। यह प्रदेश सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और सच्चे देशभक्तों के लिए आप पार्टी हमेशा साथ खडी है। आप पार्टी सैनिकों को उचित सम्मान देने के साथ शहीदों के परिजनों को एक करोड की सम्मानजनक राशि देगी।

यह गीत बताता है भैजी सुनो झाडू चुनो,यह गीत बताता है अगले पांच साल कर्नल कोठियाल करेगा राज्य का नवनिर्माण । उन्होंने कहा कि पहाड से लेकर मैदान तक आप पार्टी से लोग बहुत प्रभावित हैं।अब उत्तराखंड की जनता की यही पुकार है अबकी बार कर्नल कोठियाल और अरविंद केजरीवाल।उन्होंने आगे कहा कि यह गीत उत्तराखंड की जनता को समर्पित है। इस गीत के जरिए आप पार्टी ने सपनों का उत्तराखंड बनाने की बात की ,जिसके लिए शहीदों ने कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि मेरा तन मन धन शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।