निगम के निदेशक एवं अधिशासी निदेशक द्वारा भी साइकिल यात्रा से दिया गया संदेश

 

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कार्मिकों और आम जनता में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता बढ़ाने हेतु आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत आज देहरादून से पुरकुल गांव तक एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्मिकों ने लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय की। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंघल ने बताया कि निगम द्वारा यह साईकिल रैली कार्मिकों एवं आम जनता में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की गई है। श्री सिंघल ने कहा कि साईकिल जैविक ईंधन के प्रयोग के बिना उपयोग होने वाला यातायात का एक महत्वपूर्ण साधन है तथा साईकिल चलाने से हमारे शरीर के लगभग हर अंग की वर्जिश हो जाती है। निगम के मुख्यालय उज्ज्वल से इस साईकिल रैली को निगम के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन श्री राजेंद्र सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि निगम अपने कार्मिकों के लिए इस प्रकार की खेल एवं अन्य संबंधित गतिविधियों को आगे भी जारी रखेगा। साईकिल रैली गढ़ी कैंट, बीजापुर, गुच्चूपानी, भगवन्तपुर होते हुए पुरकुल पहुंची तथा वहां से वापस निगम मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं  सुरेशचंद्र बलूनी, निदेशक वित्त सुधाकर बडोनी, अधिशासी निदेशक  राजेंद्र सिंह के साथ ही अमित रंजन, महेश पाल, मधुर रस्तोगी, अमित मांगलिक, के.के.गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, रचित फर्त्याल, प्रदीप कैड़ा, संजय कुमार, अशोक बिष्ट, आदित्य राठी, रत्नेश बिष्ट, देवेन्द्र नौटियाल सहित लगभग तीस से भी अधिक कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।