बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट

देहरादून। सोमवार को राजधानी दून में फिर हल्की धूम खिली उसके बाद फिर आसमान में घने बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्र में गरजं के साथ हल्की बारिश हुई। मसूरी में भी बादलों का पहरा रहा। वहीं हल्घ्द्वानी में हल्घ्की बारिश हुई। नैनीताल के अयारपाटा में तड़के ओलावृष्टि भी हुई। बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
बीते शुक्रवार को शुरू हुई वर्षा रविवार तक भी रुक-रुककर होती रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान से बादल छंटने लगे। कहीं-कहीं हल्की धूप खिलने से तापमान में कुछ इजाफा हुआ।प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। बीते शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में रिकार्ड वर्षा दर्ज की गई। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल मंडराते रहे, हालांकि, वर्षा नहीं हुई। दोपहर बाद मौसम काफी हद तक खुल गया। जबकि, रात को आसमान में फिर बादल विकसित हो गए और आकाशीय बिजली चमकने लगी। उधर, कुमाऊं में चोटियों पर हल्की बर्फबारी और वर्षा का दौर बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *