27 जनवरी को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे सीएम धामी और काबीना मंत्री सतपाल महाराज


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 27 जनवरी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराएंगे। मुख्यमंत्री के स्टाफ की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसी के तहत नामांकन के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा सीट में कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को उम्मीदवार बनाया है।
इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी गुरुवार को ही चौबट्टाखाल सीट से अपना नामांकन कराएंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मीडिया टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि नामांकन के लिए गुरुवार 27 जनवरी का दिन तय किया गया है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने मंगलवार को हरिद्वार में अपना नामांकन दाखिल करा दिया है। नामांकन प्रक्रिया पर पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव काम और कारनामों के मध्य हो रहा है।
हम काम को लेकर जनता के बीच जाकर साठ पार का लक्ष्य हासिल करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने मंगलवार को क्लक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में कही।मंगलवार को धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, सुरेश राठौर और आदेश चौहान ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व सभी नेताओं ने गंगा पूजन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तिगड़ी की बात कांग्रेस में फिट बैठती है। कांग्रेस हर जगह तीन भागों में बंटी हुई है। तिगड़ी की राजनीति कांग्रेस में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।