जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय ने मा0 मुख्यमंत्री के हरिद्वार भ्रमण के दृष्टिगत मंगलवार को डामकोठी के निकट गंगा घाट का निरीक्षण किया

हरिद्वार।     पुष्कर सिंह धामी, मा0 मुख्यमंत्री दिनांक 20 जुलाई,2022 को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे, जहां वे डामकोठी के निकट गंगा घाट में पूर्वाह्न 10 बजे कावंडियों के स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय ने मा0 मुख्यमंत्री के हरिद्वार भ्रमण के दृष्टिगत मंगलवार को डामकोठी के निकट गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर चल रही  व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि कांवड मेला(यात्रा) हमेशा से दो चरणों  में होती है, पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है।  पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कावंड़ प्रारम्भ हो जायेगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसको ध्यान में रखते हुये हमने 20 से 26 जुलाई तक जनपद के समस्त विद्यालयों शासकीय/अशासकीय सहा0 प्राप्त/निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय/मदरसों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को बन्द करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि हमने श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा-स्वच्छ पेय जल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग को ठीक-ठाक करना तथा शौचालयों की समुचित व्यवस्थायें की हैं। उन्होंने  कहा  कि हमारे सम्बन्धित अधिकारी कावंड़ मेला क्षेत्र में भ्रमण भी कर रहे हैं, अगर कहीं पर कोई कमी नजर आती है, तो  उसे भी  तुरन्त ठीक किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  श्री वीर सिंह  बुदियाल, सिटी  मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित  अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।