पर्यटक की तबीयत हुई खराब,एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग।  इन दिनों तुंगनाथ धाम में काफी बर्फ जमी है, जिसका आनंद लेने के लिए पर्यटक आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच घूमने आए एक पर्यटक की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चोपता पहुंचाया।
पर्यटक ट्रैकिंग करने के मकसद से तुंगनाथ धाम पहुंचते हैं। साथ ही बर्फबारी का आनंद भी लेते हैं। ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है, जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं और समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने से इस क्षेत्र में मेडिकल की कोई सुविधा नहीं है। कपाट खुलने के बाद ही प्रशासन की ओर से यहां पर मेडिकल कैंप लगाया जाता है। ऐसे में शीतकाल में ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों को स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं मिल पाती। रविवार को तुंगनाथ ट्रेक पर ट्रैकिंग के लिए निकले ग्रुप में एक सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो गया, जिस कारण उसे रात्रि में वहीं रुकना पड़ा। अन्य सदस्य किसी तरह रात को चोपता पहुंचे और जानकारी पुलिस तक पहुंचाई. देर रात होने के कारण सोमवार सुबह थाना ऊखीमठ ने सूचना एसडीआरफ को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुंगनाथ ट्रैक के लिए रवाना हुईं। लगभग तीन घंटे पैदल ट्रैकिंग के बाद टीम युवक तक पहुंची। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चोपता पहुंचाया। वहीं युवक का नाम राहुल गावा (32) पुत्र कृष्णलाल गावा, निवासी सेक्टर-9 गुरुग्राम हरियाणा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।