राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में समावेशी शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय CRE कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून।

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के विशेष शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त दो दिवसीय (6-7 मार्च) राष्ट्रीय स्तरीय निरंतर पुनर्वास शिक्षा (CRE) कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अष्टावक्र सभागार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “समावेशी शिक्षा: भविष्य की संभावनाएँ” है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षाविदों—श्री अमित कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य, एमएसवीएच), डॉ. विनोद केन (विभागाध्यक्ष, विशेष शिक्षा एवं अनुसंधान), सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील शिरपुरकर, डॉ. पंकज कुमार, एवं डॉ. रेवती द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अपने संबोधन में, डॉ. सुनील शिरपुरकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों को इस ज्ञानवर्धक सत्र का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पंकज कुमार ने समावेशी शिक्षा की व्यापकता को रेखांकित करते हुए कहा कि समावेशन केवल दिव्यांग बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। डॉ. विनोद केन ने समावेशी शिक्षा की प्रभावशीलता और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि श्री अमित शर्मा ने समावेशन के सांस्कृतिक एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसके महत्व को रेखांकित किया। इस दो दिवसीय CRE कार्यक्रम के अंतर्गत समावेशी शिक्षा की भविष्य में संभावनाओं, उससे संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस आयोजन में संस्थान के विशेष शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के छात्र-छात्राओं सहित देशभर से आए प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सुनील शिरपुरकर द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान के प्रमुख शिक्षाविद—श्री अमित शर्मा, डॉ. विनोद केन, डॉ. पंकज कुमार एवं डॉ. रेवती डी. उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।