चारधाम यात्रा के मद्देनजर सी0एम0ओ0 देहरादून ने किया ऋषिकेश एवं डोईवाला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

देहरादून।

गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में तैनात चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टाफ मरीजों और तीमारदारों से सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करें तथा उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का भाव अनुभव कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप एवं समयबद्धता से चिकित्सालय में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग एवं धर्मनगरी का प्रमुख सरकारी चिकित्सालय होने के कारण देश विदेश के नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं हेतु आते हैं, ऐसे में चिकित्सालय में हर समय चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सा उपकरणों, दवाओं एवं जांच सेवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए। इसके उपरांत सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में आपात चिकित्सा सेवाओं, ओपीडी, दवा वितरण, वार्ड, स्टोर तथा पैथोलॉजी सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्टाफ से रिकॉर्ड एवं स्टॉक प्रबंधन से संबंधित अद्यतन जानकारी ली। चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी के संबंध में उन्होंने निर्देश दिये कि स्टाफ की कमी के संबंध में रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने चिकित्सालय परिसर, कक्षों, वार्डों आदि में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 पी के चंदोला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 के0एस0 भण्डारी सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।