Category: शिक्षा

  • मिस उत्तराखंड 2025 के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

    मिस उत्तराखंड 2025 के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

    *

    , देहरादून:* हिमालयन बज़ द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में देहरादून, काशीपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, श्रीनगर, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रपुर सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया।

    ऑडिशन के लिए जजों के पैनल में द फ्रंटरो कॉउचर की सीमा कश्यप व लावण्या आहूजा, मॉडल व कोरियोग्राफर सात्विका गोयल, मॉडल व मिस्टर उत्तराखंड 2019 के फाइनलिस्ट रजत बिष्ट, माया देवी यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष तृप्ति जुयाल और धर्मा क्रिएशन के संस्थापक आकाश गुप्ता शामिल रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा रैंप वॉक के माध्यम से अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने के साथ हुई, जिसके बाद जजस के पैनल से परिचय कराया गया। प्रतियोगियों का मूल्यांकन विभिन्न मानदंडों पर किया गया, जिसमें रैंप वॉक, स्पीच डिलीवरी, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और समग्र व्यक्तित्व शामिल हैं।

    इस अवसर पर बोलते हुए, आयोजक गौरवेश्वर सिंह ने प्रतिभागियों की क्षमता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस वर्ष लड़कियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा का स्तर अविश्वसनीय रूप से प्रभावशाली रहा है। उनमें से प्रत्येक ने अद्वितीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, और उनका आत्मविश्वास और संतुलन सराहनीय है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से ऐसी क्षमता देखना उत्साहजनक है।”

    मिस उत्तराखंड 2025 के फिनाले में आगे जाने के लिए कुल 30 फाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जो फरवरी 2025 में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम माया देवी यूनिवर्सिटी, द फ्रंटरो कॉउचर और धर्मा क्रिएशन द्वारा समर्थित है।

  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

    टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

     

    ऋषिकेश –  : । आर के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अवगत कराया कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा आज 14 सितंबर, 2024 को निगम को राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए ‘टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड’ को वर्ष 2023-24 के राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। यह राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में निगम की बड़ी उपलब्धियों में से एक है और इसके पीछे निगम के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की निगम में राजभाषा कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है। निगम के सभी कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
    यह पुरस्कार भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा भारत मंडपम्, नई दिल्ली में आयोजित किए गए हिंदी दिवस के भव्य समारोह एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री, श्री अमित शाह के कर-कमलों से टीएचडीसी के निदेशक(वित्त), श्री सिपन कुमार गर्ग ने प्राप्त किया। समारोह में माननीय गृह राज्यमंत्री, श्री नित्यानंद राय, संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य, श्री भृतहरि महताब, प्रख्यात कवि हरिओम पंवार, राजभाषा विभाग की सचिव, श्रीमती अंशुली आर्या, संयुक्त सचिव, डॉ श्रीमती मीनाक्षी जौली सहित अनेक गणमान्य विद्वान व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में हिंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज करने वाले अनेक विद्वानों के साथ-साथ पूरे देश के केंद्र सरकार के मंत्रालयों/संस्थानों/कार्यालयों/स्वायत्तशासी निकायों के प्रमुख एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, राजभाषा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक(कार्मिक), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार ने टीएचडीसी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने विद्युत उत्पादन के मूल कार्य के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। राजभाषा के क्षेत्र में निगम की क्षमताओं को दृष्टिगत रखते हुए राजभाषा विभाग ने टीएचडीसी को हरिद्वार एवं टिहरी की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का दायित्व भी सौंपा हुआ है। जिसका निर्वहन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड पिछले 07 वर्षों से कर रही है। निगम में राजभाषा कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के साथ ही टीएचडीसी के राजभाषा अधिकारी इन समितियों के सदस्य संस्थानों में राजभाषा कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

    पुरस्कार प्राप्त करने वाले निगम के निदेशक(वित्त), श्री सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह पुरस्कार इस बात का प्रतीक है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने सभी संवैधानिक एवं सांविधिक दायित्वों का निर्वाह करने के लिए कटिबद्ध है। संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। निगम में राजभाषा हिंदी को पूर्ण रूप से स्थापित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। टीएचडीसी राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम का अनुपालन करने का भरसक प्रयास कर रही है। 2023-24 के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय सहित अनेक यूनिट/कार्यालयों का संसदीय राजभाषा निरीक्षण हुआ है और विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा भी निगम के विभिन्न कार्यालयों व यूनिटों का राजभाषा निरीक्षण किया गया जिनके दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों के द्वारा निगम में राजभाषा के कार्यान्वयन पर उत्कृष्टतापूर्ण टिप्पणी की गई है।

    टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से श्री सिपन कुमार गर्ग, निदेशक(वित्त) के साथ श्री ईश्वर दत्त तिग्गा, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.एवं प्रशा.), श्री रोबिन सिंघल, वरि.प्रबंधक(वित्त), श्री पंकज कुमार शर्मा, उप प्रबंधक (राजभाषा) सहित हिंदी अनुभाग के अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    डा. ए. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

  • उदयन शालिनी फैलोशिप के अंतर्गत देहरादून से चालीस छात्राओं का छात्रवृत्ति हेतु चयन

    उदयन शालिनी फैलोशिप के अंतर्गत देहरादून से चालीस छात्राओं का छात्रवृत्ति हेतु चयन

    देहरादून- – उदयन केयर दिल्ली स्थित एक पंजीकृत ट्रस्ट है जो अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 25 वर्षों से भी अधिक समय से काम कर रहा है। अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए घर एवं परिवार की व्यवस्था के साथ ही यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की उच्च शिक्षा, कैरियर, व्यक्तित्व विकास आदि क्षेत्रों में सहायता करती है। इसी क्रम में आज उदयन शालिनी फैलोशिप के अंतर्गत इस वर्ष चयनित छात्राओं की इंडक्शन सेरेमनी (Induction Ceremony) आयोजित की गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक श्री एल.पी. जोशी थे।

    मुख्य अतिथि श्री एल.पी. जोशी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उदयन संस्था द्वारा छात्राओं को सशक्त एवं शिक्षित करने का जो महत्वपूर्ण कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है वह उन्हें आने वाले समय में आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने में सहयोगी होगा। श्री एल.पी. जोशी ने उदयन केयर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस समाज में महिलाएं शिक्षित एवं जागरूक होती हैं वहां सामाजिक कुरीतियां भी नहीं के बराबर होती हैं। श्री जोशी ने नेल्सन मंडेला को उद्धृत करते हुए उपस्थित छात्राओं से कहा कि शिक्षा वह महत्वपूर्ण शस्त्र है जिसके बल पर वे समाज को बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं एवं बेटियां राजनीति, मेडिकल, इंजिनियरिंग, शिक्षा, प्रशासन, सुरक्षा आदि हर क्षेत्र में सफलता के शिखर पर रहकर अगर अपनी क्षमताओं को साबित कर रही हैं तो इसके पीछे शिक्षा की अहम भूमिका है। श्री जोशी ने नए बैच में चयनित सभी छात्राओं से अपेक्षा की कि वे इस फैलोशिप का पूरा पूरा लाभ उठाते हुए इससे अपने भविष्य को सशक्त एवं उन्नत बनाएंगी।

    उदयन केयर ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. किरण मोदी ने इस अवसर पर चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें संस्था द्वारा भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास न सिर्फ आपको शिक्षित करना है बल्कि आपको एक सफल, सशक्त और बेहतरीन व्यक्तित्व वाला इंसान बनाना भी है। उदयन केयर के एसोशिएट निदेशक श्री मुकेश जोशी ने छात्राओं को नई तकनीक और तरीकों का प्रयोग करते हुए डिजीटल माध्यम से बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करने के उपाय बताए। उदयन केयर देहरादून के सह-संयोजक डाॅ. जी.एस. रावत ने छात्राओं को स्मार्टफोन के सदुपयोग और एकाग्रचित्त होकर मेहनत करने के महत्व पर जागरुक किया। आई.आई. टी. रुड़की से अभी हाल ही में रसायन शास्त्र में पीएचडी कर चुकी देहरादून चैप्टर के द्वितीय बैच की होनहार छात्रा रही प्रियंका लखरवाल ने इस अवसर पर चयनित छात्राओं से उदयन शालिनी फैलोशिप के अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी सफलता में उदयन केयर ट्रस्ट तथा उसके सदस्यों के योगदान का उल्लेख करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर देहरादून संयोजक श्री विमल डबराल ने अपने संबोधन में छात्राओं से आह्वान किया कि यदि वे अभी पांच छः: वर्ष लगन और मेहनत से अपनी शिक्षा पर ध्यान दें तो आने वाले पचास साठ वर्षों तक एक सफल जीवन जी सकती हैं। श्री विमल डबराल ने चयनित छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं शैक्षिक तथा अन्य ज्ञान बढ़ाने के लिए समय समय पर आयोजित किए जाने वाले विविध प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कोर कमेटी की वरिष्ठ सदस्य डॉ. दलजीत कौर ने उदयन शालिनी देहरादून का परिचय देते हुए चैप्टर की छात्राओं द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया।

    आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक श्री एल.पी.जोशी, उदयन केयर की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. किरण मोदी, देहरादून के संयोजक श्री विमल डबराल, उदयन केयर से श्री मुकेश जोशी, डॉ. दलजीत कौर, श्रीमती कमल शर्मा, श्रीमती सुमन तिवारी, डा. जी.एस.रावत, श्री हिमांशु शर्मा के साथ ही मैनेजर नार्थ सुश्री वरुणा तथा कोआर्डिनेटर सुश्री फरहा नाज, वैल्हम स्कूल की अध्यापिकाएं श्रीमती ऋतु एवं श्रीमती रुचि सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं उनके अभिभावक तथा अन्य लोगों ने भागीदारी की।

     

  • विद्यालयी शिक्षा में 851 अतिथि शिक्षकों की और होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

    विद्यालयी शिक्षा में 851 अतिथि शिक्षकों की और होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

    देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त 851 पदों पर और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के पदों की जायेगा जिससे इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप संचालित हो सके।

    सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मुहैया करना है। जिसके तहत सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रवक्ता संवर्ग में 851 और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इन अतिथि शिक्षकों को शीघ्र ही प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि इन अतिथि शिक्षकों की भर्ती केवल प्रवक्ता कैडर के अंतर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष होगी। उन्होंने बताया कि चमोली जनपद में 158 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। जिसमें गणित विषय में 22, भौतिक विज्ञान में 30, रसायन विज्ञान में 29, जीव विज्ञान में 24 तथा अंग्रेजी में 53 पद शामिल है। इसी प्रकार पिथौरागढ़ में 163 पदों पर अतिथि शिक्षिक लगाये जायेंगे। जिसमें गणित 10 फिजिक्स 52, कैमिस्ट्री 38, बायोलॉजी 28 और अंग्रेजी के 35 पद शामिल है। पौड़ी जनपद में 121 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यहां मैथ्स में 24, फिजिक्स 11, कैमिस्ट्री 25, बायोलॉजी 07 और अंग्रेजी में 54। अल्मोड़ा में 122 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसमें मैथ्स 10, फिजिक्स 20, कैमिस्ट्री 26, बायोलॉजी 31 और अंग्रेजी के 35 पद शामिल है। टिहरी में 31 अतिथि शिक्षक नियुक्त होंगे जिनमें मैथ्स में 01, फिजिक्स 01, कैमिस्ट्री 08, बायोलॉजी 01 और अंग्रेजी में 20 पद शामिल है। ऐसे ही नैनीताल जनपद में 30 अतिथि शिक्षक लगाये जायेंगे। यहां मैथ्स में 03, फिजिक्स 06, कैमिस्ट्री 03, बायोलॉजी 06 और अंग्रेजी में 12 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। चम्पावत में 81 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी जिसमें मैथ्स में 07, फिजिक्स 25, कैमिस्ट्री 17, बायोलॉजी 16 और अंग्रेजी में 16 पद शामिल हैं। बागेश्वर जनपद में 46 पदों पर अतिथि शिक्षकों को लगाया जायेगा। जिसमें मैथ्स में 13, कैमिस्ट्री 08, बायोलॉजी 12 और अंग्रेजी में 13 पदों पर नियुक्ति दी जायेगी। ताकि प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में उक्त विषयों के शिक्षकों की कमी न हो और विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सके। डॉ. रावत ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती वर्ष 2020 की मेरिट लिस्ट के आधार पर की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में 3655 अतिथि शिक्षक प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में तैनात हैं। जिसमें सहायक अध्यापक संवर्ग में 1175 तथा प्रवक्ता संवर्ग में 2480 अतिथि शिक्षक शामिल है।

     

  • तुलाज इंस्टीट्यूट ने फ्रेशर्स पार्टी 2024 करी आयोजित  युवराज और भूमिका ने मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब जीता

    तुलाज इंस्टीट्यूट ने फ्रेशर्स पार्टी 2024 करी आयोजित युवराज और भूमिका ने मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब जीता

     

    देहरादून, ।: तुलाज इंस्टीट्यूट ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अपने 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के समापन का जश्न आज कॉलेज परिसर में फ्रेशर्स पार्टी के साथ मनाया। यह कार्यक्रम प्रतिभा, संस्कृति और मौज-मस्ती का जीवंत प्रदर्शन था, जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, डीजे नाइट और छात्रों के लिए रोमांचक पुरस्कार शामिल थे।

    शाम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस इंडक्शन की घोषणा थी, जिसे क्रमशः बीए (एच) जेएमसी से शिवंकर संब्याल और बी. कॉम (एच) से सुश्री पूर्वा शर्मा को दिया गया। तुलाज गॉट टैलेंट प्रतियोगिता में बीए (एच) जेएमसी से खुशी गंगोला और एमबीए से गौतम सिंह क्रमशः विजेता और उपविजेता उभरे।

    ईसीई विभाग से भूमिका भट्ट और बी. टेक सीएसई से युवराज शर्मा को क्रमशः मिस फ्रेशर्स और मिस्टर फ्रेशर्स का पुरस्कार दिया गया। अन्य पुरस्कार भी योग्य छात्रों को प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में निदेशक डॉ. संदीप विजय, अकादमिक डीन डॉ. निशांत सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार उपाध्याय, स्टूडेंट काउंसिल के प्रमुख इमैनुअल गेब्रियल और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

  • ओलंपस हाई ने जोश और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    ओलंपस हाई ने जोश और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

     

    , देहरादून: ओलंपस हाई ने स्कूल परिसर में उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक डॉ कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, और उनके साथ हेड गर्ल हीया जलवाल और हेड बॉय राघव अरोड़ा भी मौजूद रहे। स्कूल के कप्तानों ने देशभक्तिपूर्ण भाषण दिया जिसके बाद प्रबंध निदेशक ने प्रेरक शब्द कहे।

    इसके बाद स्कूल क्वायर द्वारा मधुर गीत ‘ये जो देश है मेरा’ गाया गया। बाद में, एक इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जहां छात्रों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान साम हाउस, दूसरा स्थान अथर्व हाउस और तीसरा स्थान रिग हाउस ने प्राप्त किया।

    विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किये गये। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान सातवीं कक्षा की साक्षी सती को मिला, जबकि दूसरा स्थान सातवीं कक्षा के अद्वय केशव शर्मा को मिला। ओरिगेमी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार छठी कक्षा की समन्या चावला को दिया गया, जबकि द्वितीय स्थान क्रमशः छठी कक्षा की अनन्या सुखीजा और सारा धीमान को दिया गया। क्ले मॉडलिंग के लिए प्रथम पुरस्कार आठवीं कक्षा की सानवी जैन को दिया गया जबकि द्वितीय स्थान क्रमशः आठवीं कक्षा की अनन्या गुप्ता और आफरीन अंसारी को दिया गया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार कक्षा छह के देवांश जैन, द्वितीय सुशांत नेगी और तृतीय पुरस्कार अनुषी एरोन को मिला।

    इंटर-हाउस गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट (फाइनल) साम हाउस और अथर्व हाउस के बीच हुआ, जहां साम हाउस ने मैच जीता।

    कार्यक्रम का समापन प्रबंध निदेशक द्वारा सामंजस्यपूर्ण और देशभक्तिपूर्ण गीत ‘संदेशे आते हैं’ के साथ हुआ।

  • विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम

    विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम

     

     

    देहरादून। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में *जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 शिकायत दर्ज की गई। जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
    आयोजित *जनता मिलन कार्यक्रम* में धारतोंदला के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने राजस्व ग्राम तोंदला में हो रहे भूस्खलन के कारण आवासीय भवनों को उत्पन्न हुए खतरे की समस्या से अवगत कराया। मल्यासू के ग्रामीणों ने कोटली बांसी मोटर मार्ग निर्माण से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत सदस्य स्यूपुरी गौरव ने स्यूपुरी गांव से राइका मुख्य मार्गों का निर्माण करने की मांग की। ढौंडिक क्यूड़ी गांव की संतोषी देवी व रोशनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की। मरोड़ा गांव के संतोष सिंह ने रेलवे द्वारा तीन वर्ष से भवन किराया नहीं दिए जाने की शिकायत दर्ज की। बर्सू बिलोटा गांव के देवी प्रसाद ने रेलवे द्वारा सुरंग निर्माण होने से उनके आवासीय भवन में आई दरारों क शिकायत दर्ज की। इस तरह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं शेष शिकायतों का निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
    जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि *जन संवाद/जनता मिलन* कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज की गई हैं उनका निराकरण एक सप्ताह अंतर्गत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से काई ढिलाई एवं लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो आवेदन पत्र आर्थिक सहायता से संबंधित हैं उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए तथा की गई कार्यवाही से भी जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।
    *जन संवाद ककार्यक्रम* के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण दो दिन से एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को सीएम पोर्टल को अनिवार्य रूप से प्रतिदिन पोर्टल अवलोकन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई लापरवाही न बरती जाए। विभिन्न विभागों में एल-1 पर 132 तथा एल-2 पर 22 शिकायत निस्तारण हेतु लंबित थी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पिछले सप्ताह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विभागों को निस्तारण के लिए प्रेषित शिकायतों एवं समाधान की भी समीक्षा की।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जखोली भगत सिंह फोनिया, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

     

  • मुख्यमंत्री आवास में रविवार को तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर एवं श्रीमती गीता धामी (आयोजक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

    मुख्यमंत्री आवास में रविवार को तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर एवं श्रीमती गीता धामी (आयोजक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

    देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में रविवार को तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर एवं श्रीमती गीता धामी (आयोजक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ , जिसमें उत्तराखंड के लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे। कार्यक्रम में श्रीमती गीता धामी ने सभी मेहमानों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

    श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी यहाँ सावन उत्सव के लिए एकत्र हुए हैं। सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। उत्तराखंड राज्य हरियाली से आच्छादित है। यहां कोने कोने में हरियाली है। सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है एवं प्रकृति और मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है। सावन में कई त्योहार आते हैं।रक्षाबंधन, नागपंचमी, और तीज जैसे त्योहार हमारे रिश्तों को मजबूत करने और पारिवारिक बंधनों को और गहरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

    श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शक्ति का प्रतीक हैं। हमारे राज्य की महिलाएं सबसे मेहनती होती हैं। हरियाली तीज का उत्सव हमारे जीवन में नई उमंग और ताजगी लाता है। जैसे प्रकृति हरी-भरी होती है, वैसे ही हमारे जीवन में भी खुशियों और प्रेम का संचार होना चाहिए। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का भी महत्वपूर्ण समय है। शिवभक्त इस समय विशेष पूजा-अर्चना और उपवास रखते हैं, और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

    श्रीमती गीता धामी ने सावन उत्सव कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि हरियाली तीज का त्योहार सौंदर्य, प्रेम, उमंग और सुहाग का त्योहार है। यह त्योहार हम सभी को एक मंच में आने और खुशियां बाटने का सुखद अनुभव करवाता है। सावन मास हरियाली का प्रतीक है। यह महीना भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है। तीज त्योहार हमें पारंपरिक वेषभूषा, रीति रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। त्योहारों को मनाने से ही हम अपने रीति रिवाज और संस्कार जीवित रखते हुए इन्हें भविष्य तक पहुंचा पाएंगे।

    श्रीमती गीता धामी ने कहा कि हम सभी इस सावन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन के क्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण अवश्य करें। उन्होने कहा वो स्वयं भी “सेवा संकल्प फाउंडेशन’ के माध्यम से पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही हैं। हम सभी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना है एवं अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा जब तक हमारा पर्यावरण जीवित है, तब तक हमारा जीवन सुरक्षित है।

    इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष बाल आयोग श्रीमती गीता खन्ना, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती मधु चौहान, विधायक सविता कपूर, विधायक सरिता आर्य, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पद्मश्री श्रीमती बसंती बिष्ट, श्रीमती चांद गुलाटी, श्रीमती आकांक्षा, श्रीमती दीपाली सिंह, श्रीमती अनीशा गुलाटी ,श्रीमती वेनू ढिंगरा, लोक गायीका श्रीमती माधूरी बर्थवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को

    दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को



    देहरादून। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस सम्बन्ध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

    सचिवालय में दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर में प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम के साथ सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज की बैठक में मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के कॉर्पस फण्ड के लिए 2.12 करोड़ रूपये के धनराशि की मांग पर अनुमोदन दिया।

    बैठक में जिलाधिकारी देहरादून, दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के निदेशक श्री एन रविशंकर, श्री नपच्याल, श्री बी के जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

    शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

     

    देहरादून। आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिये प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ मनाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही तिरंगा अभियान में अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। जिसके सफल आयोजन के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

    सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्यम से विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में स्वाधीनता दिवस को बड़े महोत्सव के रूप में मनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ अनिवार्य रूप से मनाया जायेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में 11 से 14 अगस्त के बीच किसी भी एक दिन तिरंगा अभियान आयोजित किया जायेगा। जिसमें हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस अभियान में स्कॉउट एंड गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस, एवं एनसीसी के कैडेट्स की भागीदारी अनिवार्य रूप से रहेगी। इसके अलावा जनपद व ब्लॉक स्तर पर आयोजित तिरंगा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। जिसके सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डा. रावत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जायेगी। जिसमें तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत, चित्रकला, भाषण, गायन व नाटक प्रतियोगिताएं तथा गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ व स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया जायेगा ताकि उन्हें आजादी के लिये अपने प्राणों की बाजी लागाने वाले बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाओं के बारे में जानकारी मिल सके।

    वर्चुअल बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज, संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा रघुनाथ लाल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।