27 लाख के सोने के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस और एसओजी लगातार गश्त कर रही है। चेकिंग के दौरान काफलीगैर क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब आधा किलो सोने के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सोने की कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सोना कब्जे में लेकर रिटर्निंग ऑफिसर बागेश्वर को रिपोर्ट सौंप दी है।
प्रभारी निरीक्षक झिरौली थाना कैलाश नेगी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते एसओजी और पुलिस े क्षेत्र में चेकिंग अभियान कर रही थी। इसी दौरान काफलीगैर इंटर कॉलेज तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से संयुक्त टीम द्वारा एफएसटी टीम के साथ पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन अग्रवाल बताया, उसके कब्जे से 482 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसमें सोने के आठ छोटे-बड़े टुकड़े और दो सोने की चेन थी। नितिन अग्रवाल निवासी साहुकारा फाटक, थाना किला, बरेली उप्र सोने की खरीद के कोई भी वैध कागजात, दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसओजी, थाना पुलिस की संयुक्त टीम को अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक टीम का नेतृत्व किया। कुल बरामद सोने की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सोने को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिर्टनिंग ऑफिसर बागेश्वर को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, रिटर्निंग ऑफिसर हरगिरि ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए सोने को जिला स्तर पर गठित कमेटी को रेफर किया जाएगा, कमेटी इसकी जांच करेगी. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।