चमोली में घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत

देहरादून/चमोली,
चमोली जनपद में हुई दुःखद घटना की सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चमोली जनपद में घटी दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की, साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थाना की। डा. रावत ने बताया कि चमोली हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द किये और तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों को शीघ्र प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयर लिफ्ट करा कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है, जहां उन्हें बेहतर उपचार दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार दिया जा रहा है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि राहत व बचाव कार्य यृद्ध स्तर पर जारी है और वह स्वयं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनपद मुख्यालय पर मौजूद हैं।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत इन दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण पर हैं। चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चमोली में हुये हादसे की जैसे ही खबर मिली, उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर जिला मुख्यालय चमोली में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्य का मोर्चा सम्भाल लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।