आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे सूबे के अस्पतालः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के अस्पतालों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने जनपद के चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं का गैप एनालिसिस कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। आगामी चार धाम यात्रा के मध्यनज़र यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही टीबी मुक्त उत्तराखंड एवं ड्रग फ्री उत्तराखंड को लेकर प्रदेशभर में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सूबे के सभी चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, मेडिकल उपकरण, भवन सहित सभी आवश्यक संसाधनों का गैप एनालिसिस करा कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं ताकि समय पर सभी चिकित्सा इकाईयों को साधन सम्पन्न बनाने के साथ ही चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा के मध्यनज़र यात्रा मार्गो पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों में उनकी क्षमता के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये गये हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य में टीबी मरीजों के चिन्हिकरण के लिये अभियान तेज करने, चिन्हित टीबी मरीजों को समुचित उपचार देने को समुदायिक भागीदारी के अंतर्गत अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने का लक्ष्य दिया गया है। डॉ. रावत ने कहा कि वर्तमान में जनपद नैनीताल, देहरादून व पिथौरागढ़ को छोड़ कर अन्य सभी जनपदों में शत प्रतिशत निःक्षय मित्र बना लिये हैं जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अन्य तीन जनपदों को भी 15 मार्च तक निःक्षय मित्र बनाने का लक्ष्य पूरा करने को कहा है। इसी प्रकार राज्य को ड्रग फ्री बनाने के लिये अन्य रेखीय विभागों के सहयोग से शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन जागरूकता अभियान चलाने निर्देश दिये गये हैं। बैठक में बाल शिशु मृत्यु दर घटाने को अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने, ब्लड डोनेशन हेतु जिला व ब्लॉक स्तर पर कैंपों का आयोजन करने के तथा शिक्षण संस्थानों में ब्ल्ड डोनेशन के लिये पंजीकरण अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने चाहती है इसके लिये विभाग की राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर की इकाईयों को और अधिक सुदृढ़ व साधन सम्पन्न बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर चिकित्सकों के रहने के लिये आवास एवं ट्रांजिट हॉस्टल बनाये जा रहे हैं।

बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भारती राणा एवं डॉ. सुनीता टम्टा सहित सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं महानिदेशालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।