देहरादून । उत्तराखंड में दो स्थानों की जनता इस समय बहुत परेशान है और उत्तराखण्ड शासन से अपेक्षा कर रही है कि शासन ऐसे निर्णय ले, जिससे उनके उपर छाये संकट के बादल छंट सकें। ये दो स्थान हैं जोशीमठ और वनभूलपुरा ( हल्द्वानी) 1 1. जोशीमठ से रोजाना भू-धंसाव के कारण मकानों दुकानों में दरारें पड़ने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं
एवं वहां की हज़ारों की संख्या में आम जनता आसन्न खतरे से घबराई हुई है। ऐसी स्थिति में
शासन से जिस प्रकार की गंभीरतापूर्वक जनहित के निर्णय की अपेक्षा थी, वह प्रदर्शित नहीं हो
रही है, जिस कारण आम आदमी घबराया हुआ है। आप प्रदेश के मुख्य अभिभावक हैं, इसलिए
आपको उक्त विकट समस्या के निदान हेतु गंभीरतापूर्वक उचित कदम उठाने चाहियें.
2. #वनभूलपुरा ( #हल्द्वानी) के कई हज़ार परिवारों पर भी इस वक्त उजाड़े जाने का खतरा मंडरा रहा है। न्यायिक निर्णय सदैव ही लिपिबद्ध कानून के प्रकाश में दिए जाते हैं परन्तु सरकार की यह जिम्मेदारी होती है कि मा० न्यायालय के उक्त प्रकार के निर्णय आने के बाद प्रदेश की जनता के सामान्य हितों की रक्षा करे। आज कांग्रेस सेवादल आपको आपकी जिम्मेदारी याद दिलाने को बाध्य है। आपसे आग्रह है कि पक्ष विपक्ष के विधायकों एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों से तुरंत चर्चा करके उक्त प्रकरण में ऐसा मार्ग निकालें, जिससे हजारों की संख्या में आम आदमी के सर से छत का साया नहीं उठे।
मुख्यमंत्री दोनों प्रकरण में व्यापक जनहित में आपसे त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा के साथ ही कांग्रेस सेवादल आपको इससे भी अवगत करा रहा है कि सरकार द्वारा अपनी इस जिम्मेदारी को नही, निभाने की स्थिति में हम जनहित में जनता के साथ संघर्ष को बाध्य होंगे, श्रीमती हेमा पुरोहित , प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल, साथ में, लालचंद शर्मा पंडित संदीप धूलिया, आदित्य गर्ग, सावित्री थापा, मंजू, विनीत अग्रहरी गुप्ता, अमित मौर्या, राकेश नौटियाल, सोन सिंह रावत, आदि मौजूद थे