देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम की कपाट बंदी के साथ ही चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टिहरी सांसद के प्रतिनिधि विनोद खंडूरी ने श्री बद्रीनाथ धाम का लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की खुशियों के लिए भी पूजा अर्चना की। इस बार रिकॉर्ड साढ़े छियालीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों के दर्शन किये। अकेले 17 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पुण्य कमाया।