दुधारू पशु की सर्पदंश से मौत, काश्तकार परिवार पर पालन पोषण का गहराया संकट

नारायणबगड़,चमोली। दुधारू भैंस के सर्पदंश से हुई मौत से काश्तकार के सामने परिवार को पालन पोषण करने का संकट गहरा गया है।

बुधवार सुबह को सिमली गांव की विमला देवी पत्नी जयपाल सिंह जब अपने गौशाला में भैंस दुहाने गई तो गौशाला से सांप को निकलते देखकर वह उल्टे पांव घर की तरफ भागी और घरवालों को बताया।जब घर वालों ने गौशाला में जाकर दरवाजा खोला तो उनकी भैंस तड़प रही थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसे देख कर सभी समझ गये कि उनकी भैंस को सांप ने डस लिया है।

जयपाल सिंह ने बताया कि जब तक वे किसी पशु चिकित्सक को बुलाते इतने में उनकी भैंस ने तड़प तड़प कर दम तोड दिया। बताना कि उसके बाद उन्होंने लोगों की सलाह पर वन दरोगा को फोन करके अपनी भैंस को सांप के काटने की सूचना दी। जिसके बाद वन दरोगा बलवीर सोनी ने मौके पर पहुंचकर भैंस का पंचनामा भर कर परिजनों को सौंपा। जिसके बाद भैंस का पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वी पाल सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान महादेवी, ग्राम प्रधान भंगोटा भूपेंद्र सिंह मेहरा,असेड की ग्राम प्रधान अनीता बुटोला,भाजपा जिला मंत्री दलीपसिंह नेगी आदि ने कहा कि उक्त प्रभावित परिवार दूध बेचकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे लेकिन अब उनकी कीमती दुधारू भैंस की सर्पदंश से मृत्यु हो गई है जिस कारण उक्त परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवार को शीघ्रता से सहायता दी जाए।

 

रिपोर्ट – सुरेंद्र धनेत्रा, स्थानीय संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।