सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जन समस्याएं

खटीमा। खटीमा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह घर पर  जन समस्याएं सुनीं। वहीं, उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक शेरी (दीपक बिष्ट) को मास्को के टूर से वापस आने पर सम्मानित  किया। बता दें कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी गायक शेरी अपने बैंड ग्रुप के साथ 15 दिवसीय कार्यक्रम (31 अगस्त से 15 सितंबर) के तहत मास्को गए थे। जहां उन्होंने 15 दिनों तक उत्तराखंड की संस्कृति को पहाड़ी गीतों के जरिए वहां लोगों के बीच रखा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह अपने घर पर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, इस मौके पर उत्तराखंड के खटीमा निवासी प्रसिद्ध गायक शेरी को सीएम धामी ने सम्मानित किया। गायक शेरी ने भी सीएम धामी को मोमेंटो देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायर शेरी मास्को में उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहरा कर आए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं गायक शेरी ने बताया कि उन्होंने मास्को की इंडियन कल्चरल सोसायटी के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत हर साल मास्को के कलाकार उत्तराखंड आकर यहां की संस्कृति को समझेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड से भी उनकी सिंगर ग्रुप बैंड की टीम हर साल मास्को जाकर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करेगी। मास्को में उन्होंने गणेश उत्सव और इंडिया डे कार्यक्रम के तहत परफॉर्म किया। उनकी टीम में हल्द्वानी के प्रियांशु शर्मा, और हिमांशु शर्मा भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।