जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्पादनार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन किया गया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्पादनार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेण्डामाइजेशन के सम्बन्ध में बताया कि प्रथम रेण्डामाईजेंशन के माध्यम से यह निर्धारण हो जाता है कि कौन-कौन सी नम्बर वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें किस-किस विधान सभा क्षेत्र में जायेंगी, इसका निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से हो जाता है तथा विधान सभा क्षेत्रवार उसकी सूची तैयार कर ली जाती है। इसके पश्चात द्वितीय रेण्डामाईजेशन किया जाता है, जिसमें कौन से नम्बर वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें किस पोलिंग स्टेशन पर जायेंगी, का निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है तथा उसकी भी सूची तैयार कर ली जाती है।
इस मौके पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन करने के पश्चात विधानसभावार जिलाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का प्रिण्ट आउट निकाला गया, जिनका अवलोकन सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस प्रकार प्रथम रेण्डामाईजेशन में सभी ग्यारह विधान सभा क्षेत्रों के लिये ईवीएम एवं वीवीपैट की सूची तैयार कर ली गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अंशुल सिंह, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चैहान, नगर आयुक्त श्री दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी लक्सर श्री वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी भगवानपुर श्री बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, मुख्य कृषि अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव, एडीआईओ(एनआइसी) श्री यशपाल, प्रदेश सचिव बहुजन समाज पार्टी श्री योगेश कुमार, महानगर अध्यक्ष इण्डियन नेशनल कांग्रेस श्री संजय अग्रवाल, सीपीआई(एम) से श्री राजीव गर्ग सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।