गंगा किनारे से कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने की मांग को लेकर अनशन शुरू

उत्तरकाशी। वरुणावत की तलहटी में माँ गँगा किनारे तांबाखनी स्थित नियम विरुद्ध बने कूड़ा डंपिंग जोन को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमरीकन पुरी ने अपने साथियों सहित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया।
श्रीदेव सुमन चौक पर किये जा रहे इस आमरण अनशन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अमरीकन पुरी का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा दिए गए तय समय तक कूड़ा निस्तारण न किए जाने के कारण उन्हे अपने साथियों सहित आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि नगरपालिका स्वयं तो कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस समाधान करने में असमर्थ है। जिसके चलते नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण हेतू जीरो वेस्ट नाम की संस्था को पिछले साढ़े तीन वर्ष में लगभग 4 करोड़ रूपयों का भुगतान कर किया गया है। उन्होने कहा कि जवाबदेही होने के बावजूद यह संस्था किसी बैठक में नजर नही आती है जबकि नगरपालिका प्रत्येक माह लगभग 9 लाख रूपया कूड़ा निस्तारण के नाम पर इस संस्था को दे रही है।
उन्होने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के नाम पर लाखों रूपये की मशीनें खरीदी गई है और लाखो रूपये कूड़ा निस्तारण में लगे वाहनों जेसीबी पोकलैंड आदि पर घंटो के हिसाब से खर्च करे जा रहे है। बावजूद इसके आज तक कूड़े की समस्या का समाधान होने की बजाय कूड़े के ढेर बढ़ते ही जा रहे है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन पालिका से सवाल पूछने पर कि क्या यह कूड़ा मां गंगा की तलहटी के ऊपर तंबाखानी में ढेर लगाने की कोई अनुमति उनके पास है? क्या यह एन जी टी के नियमो का उलंघन नहीं है इस पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौन साध लिया जाता है।
उन्होने कहा कि जब तक तंबाखानी कूड़ा डंप पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश व तंबाखानी में एकत्रित कूड़े को पूरी तरह से हटा कर उस जगह को साफ स्वच्छ नहीं किया जाता तब तक वह और उनके सहयोगियों का श्रीदेव सुमन चौक पर आमरण अनशन जारी रहेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।