नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने किया राजभवन कूच

देहरादून। केंद्र सरकार की नीतियों और नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में इकट्ठा होकर राजभवन कूच किया। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार ईडी का सहारा ले रही है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नूपुर शर्मा का मामला दबाने के लिए कांग्रेसियों पर शिकंजा कस रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस को दबाव बनाने के लिए भेजा गया। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनों के साथ अभद्रता किए जाने के साथ ही मातृशक्ति का भी अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार मातृ शक्ति का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भले ही कांग्रेसियों पर इस तरह के हमले करती रहे, लेकिन सरकार कांग्रेस जनों की आवाज को दबा नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ सरकार झूठ का सहारा लेकर एक साजिश के तहत उन पर ईडी की कार्रवाई कर रही है। सरकार तानाशाही और गुंडागर्दी के जरिए कांग्रेस की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस के राजभवन कूच के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।