बारिश और धूप की टेंशन खत्म,केदारनाथ धाम में लगे रेन शेल्टर

देहरादून।। दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों को अब बाबा केदार के दर्शनों के लिए बर्फबारी व बारिश में नहीं भीगना पड़ेगा। इसके लिए पहली बार केदारनाथ में रेन शेल्टर लगाए गए हैं। रेन शेल्टर का निर्माण होने से बारिश और बर्फबारी के दौरान भी यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े रह सकते हैं।
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम हिमालय में बसा हुआ है और यहां कब मौसम बदल जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा पाता है। केदारनाथ धाम लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां मई और जून जैसे गर्मी के महीनों में भी बर्फबारी होती है तो बारिश यहां आम बात है। ग्रीष्मकाल के 6 महीने हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों को आते हैं और लाइन में लगकर वो बाबा केदार के दर्शन करते हैं। बर्फबारी व बारिश होने पर तीर्थयात्री परेशान रहा करते थे। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें होती थी और वे हाईपोथर्मिया जैसी बीमारी से जूझते थे, लेकिन अब प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए रेन शेल्टर लगा दिए हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्हें धूप, बर्फबारी और बारिश से बचाने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। प्रशासन ने केदारनाथ मंदिर प्रांगण से गोल चबूतरे तक लगभग साढ़े तीन सौ मीटर की दूरी तक रेन शेल्टर लगा दिए हैं, जबकि इन रेन शेल्टरों को हेलीपैड तक लगाए जाने की कार्य योजना है। रेन शेल्टर लगने से यात्रियों को धूप, बारिश, बर्फबारी से राहत मिलेगी और वो आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
सिक्स सिग्मा मेडिकल सर्विस के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि केदारनाथ धाम में कब मौसम बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसे में तीर्थयात्री बारिश में भीगते हुए लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार करते हैं। प्रशासन की ओर से अब मंदिर प्रांगण से गोल चबूतरे तक रेन शेल्टर लगा दिए गए हैं। रेन शेल्टर लगने से जहां तीर्थयात्री बारिश में भीगने से बचेंग। वहीं, उन्हें हाईपोथर्मिया की चपेट में आने से भी बचेंगे। इसके लिए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।