भारी बारिश एवं भूस्खलन की वजह से ठेकेदारों का आज सचिवालय कूच स्थगित

 

 

देहरादून- : देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून का सचिवालय कूच एवं धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। पहाड़ों में हो रही अत्यधिक बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर से कई ठेकेदार देहरादून पहुंचने में असमर्थ रहें। मौसम विभाग की एडवाइजरी और सभी की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि हम सभी ठेकेदार भाइयों को सुरक्षित रहना पहली प्राथमिकता है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश एवं भूस्खलन की वजह से विभिन्न जिलों से आने वाले ठेकेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वह देहरादून नहीं पहुंच पा रहे हैं। हमारे कई ठेकेदार भाइयों ने विभिन्न जगहों के भूस्खलन की तस्वीर हमें भेजी है जो बहुत ही भयावह है और ऐसी स्थिति में हम किसी को कोई परेशानी नहीं होने देना चाहते हैं ठेकेदारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत एवं बागेश्वर सभी जगह से आने वाले ठेकेदारों ने अपनी रास्तों की तस्वीर हमें भेजी हैं। सभी तस्वीरों को देखते हुए एवं मौसम विभाग के एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए हमने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

अमित अग्रवाल ने कहा कि हम सभी ठेकेदार भाइयों ने यह निर्णय किया है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को अब हम लिखित रूप में अपना ज्ञापन देंगे एवं जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों के भुगतान को जल्द से जल्द जारी करने की बात कहेंगे। अगर मुख्यमंत्री जी के तरफ से कोई सुनवाई नहीं होगी तो पुण: हम आंदोलन की अगली तिथि और समय की घोषणा संगठन के माध्यम से करेंगे।

 

भवदीय,
अमित अग्रवाल (अध्यक्ष)
देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।