हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, शुद्ध लाभ 145% बढ़कर ₹5,469 करोड़

 

देहरादून, : दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता (जिंक) उत्पादक कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 चांदी उत्पादकों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत अब तक के सबसे शानदार पहली तिमाही के प्रदर्शन के साथ की। कंपनी ने परिचालन से ₹13,747 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 77% अधिक है। वहीं, ₹8,074 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही EBITDA दर्ज किया, जिसमें 109% की वृद्धि हुई। कंपनी का शुद्ध लाभ भी ₹5,469 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जो साल-दर-साल 145% अधिक है। इस मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के पीछे पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 268 किलो टन (KT) खनन धातु उत्पादन और 851 अमेरिकी डॉलर प्रति टन की अब तक की सबसे कम तिमाही जस्ता उत्पादन लागत रही। यह कंपनी की मजबूत परिचालन क्षमता, प्रभावी लागत प्रबंधन और उद्योग में उसकी प्रतिस्पर्धी बढ़त को दर्शाता है। हिंदुस्तान जिंक ने रिकॉर्ड मुनाफा, मजबूत नकदी प्रवाह और बेहतर मार्जिन दर्ज करते हुए दुनिया के सबसे कम लागत वाले जस्ता उत्पादकों में अपनी स्थिति और मजबूत की है। साथ ही, कंपनी ने दीर्घकालिक विकास के लिए भी मजबूत आधार तैयार किया है।

हिंदुस्तान जिंक के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री अरुण मिश्रा ने कहा:
, “हमने इस साल की शुरुआत शानदार प्रदर्शन के साथ की है। लगातार पांचवें साल पहली तिमाही में 268 किलो टन (KT) का अब तक का सबसे अधिक खनन धातु उत्पादन दर्ज किया है। यह हमारी मजबूत उत्पादन क्षमता और बेहतर कामकाज का परिणाम है। हमारी नई पहलें उत्पादन बढ़ाने में मदद कर रही हैं और दुनिया के सबसे कम लागत वाले जस्ता उत्पादकों में हमारी स्थिति को और मजबूत बना रही हैं।”
मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) श्री अमित गुप्ता ने कहा:
“हिंदुस्तान जिंक ने इस तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 145% बढ़कर रिकॉर्ड ₹5,469 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA 109% बढ़कर रिकॉर्ड ₹8,074 करोड़ पर पहुंच गया। यह हमारी बेहतर कार्यप्रणाली, लागत पर नियंत्रण और मजबूत वित्तीय प्रबंधन का नतीजा है। मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर हम लगातार विकास करते हुए अपने सभी हितधारकों के लिए लंबे समय तक बेहतर मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *