हल्द्वानी में कैंटाबिल के फैमिली वियर स्टोर खुलने से ग्राहकों को मिलेगा फैशन का नया अनुभव

 

हल्द्वानी। देश की अग्रणी परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनी कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए हल्द्वानी में अपना तीसरा स्टोर शुरू किया है। करीब 2690 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह नया स्टोर खाता संख्या 00171, बमौरी टल्ली खाम, राजीव मार्केट के निकट, कालाढूंगी रोड, पीलीकोठी, हल्द्वानी में स्थित है। कंपनी के विस्तार अभियान में इस नए स्टोर का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नए स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए परिधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। पुरुषों के लिए फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी वियर, महिलाओं के लिए एथनिक, फॉर्मल और कैजुअल परिधान, जबकि बच्चों के लिए ट्रेंडी कपड़ों का विशेष संग्रह ग्राहकों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा फैशन एक्सेसरीज़ की भी आकर्षक रेंज स्टोर में उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक फैशन और बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान करना है।
कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने नए स्टोर के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी में फैमिली वियर स्टोर की शुरुआत कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि कैंटाबिल को मिड-प्रीमियम श्रेणी में ग्राहकों का भरपूर समर्थन और विश्वास मिला है। नया स्टोर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फैशनेबल परिधानों के साथ-साथ आकर्षक एक्सेसरीज़ की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।

कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड का फैशन सफर वर्ष 2000 में इसकी स्थापना से शुरू हुआ और अपनी शुरुआत से ही यह फैशन की दुनिया को बदल रहा है। कैंटाबिल ने वर्ष 2000 में पुरुषों के परिधान, वर्ष 2007 में महिलाओं के परिधान और वर्ष 2018 में बच्चों के लिए एक शानदार लाइन पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।