न्यायधीशों व वकीलों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प,

 

*देहरादून
उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नव-निर्मित जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल द्वारा किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मा0 जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल ने वृक्षों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। हरेला का पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने और संवर्धन का दायित्व भी पूरी निष्ठा से निभाएं, ताकि एक स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण हो सके।

*न्यायिक परिवार ने दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता*
वृक्षारोपण अभियान के दौरान जनपद देहरादून के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों के नियमित संरक्षण और देख-रेख का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।