कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति : ऋतु खण्डूडी भूषण

 

*कोटद्वार,

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-248/2024 के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु शासन द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹7.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम (खेल इकाई), देहरादून द्वारा किया जाएगा। शासन की स्वीकृति के साथ ही परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में खेल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कोटद्वार विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री के सहयोग से कोटद्वार विधानसभा को लगातार जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा कोटद्वार विधानसभा में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। साथ ही उन्होंने शासन एवं संबंधित विभागों का भी इस स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।