₹135 करोड़ की सीवेज ट्रीटमेंट परियोजना से कोटद्वार को मिलेगी स्वच्छ एवं आधुनिक सीवरेज व्यवस्था : ऋतु खण्डूडी भूषण

 

*कोटद्वार,

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं सीवरेज नेटवर्क परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कोटद्वार में लगभग ₹135 करोड़ की लागत से नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा विस्तृत सीवरेज नेटवर्क की स्थापना का कार्य केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने पर नगर क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नमामि गंगे अभियान ने देशभर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा प्रदान की है। कोटद्वार में संचालित यह परियोजना न केवल नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के सहयोग से कोटद्वार में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवरेज नेटवर्क परियोजना के पूरा होने से नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियंता एस के वर्मा , ए ई दीपक वत्स , जे ई आशीष चमोली , विधायक प्रतिनिधि महेश नेगी। एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।