सीएमओ देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश में चलाया गया तंबाकू मुक्त अभियान, 15 लोगों के चालान, अर्थदंड वसूला* 

देहरादून

 

*सीएमओ देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश में चलाया गया तंबाकू मुक्त अभियान, 15 लोगों के चालान, अर्थदंड वसूला*

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा ऋषिकेश नगर के सार्वजनिक स्थान एवं बस अड्डे के आसपास तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान कर रहे व्यक्तियों और बिना लाइसेंस के तंबाकू बेच रहे विक्रेताओं का चालान भी किया गया। कुल 15 लोगों के चालान किए गए, जिनसे 1780 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।

 

बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं को नोटिस दिए गए और नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही तंबाकू उत्पाद बेचने के निर्देश दिए गए।

 

अभियान के दौरान जिला सलाहकार ntcp अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, बालाजी सेवा संस्थान से ममता थापा, अनुराग उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *