भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के समस्त जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं आज मिलकर चंपावत प्रकरण में कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी एवं हमारे शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने का घृणित प्रयास किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर निराधार एवं तथ्यहीन आरोप लगाकर प्रदेशभर में भाजपा के विरुद्ध नकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर भाजपा एवं हमारे नेतृत्व के पुतले फूंके गए।
जबकि संबंधित बालिका द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पूरी घटना को झूठा एवं मनगढ़ंत बताया जा चुका है। कांग्रेस के इस गैरजिम्मेदाराना एवं दुर्भावनापूर्ण आचरण के विरोध में माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश द्वारा भी कांग्रेस पुतला दहन किया गया।, जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय ऋषिकेश आयोजित किया गया।