सोमवती अमावस्या स्नानः पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर में बंाटा

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार गंगास्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार हरकी पैड़ी आते हैं। इसको देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है। वहीं, चारधाम यात्रा भी चल रही है। इसको देखते हुए भी अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।आज स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। चारधाम की यात्रा चल रही है। इसको लेकर हरिद्वार में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है और सोमवती अमावस्या के दिन लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं गंगा स्नान करने हरिद्वार आएंगे। इसी को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसी को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त बैठक की गई मेला क्षेत्र में अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हमारा प्रयास है कि सोमवती अमावस्या का स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन 16 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
चारधाम यात्रा चल रही है इस कारण हरिद्वार में ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है उसकी व्यवस्था को लेकर और सोमवती अमावस्या का बड़ा स्नान है। इसको देखते हुए भी तैयारी की गई है, जिन लोगों को स्नान करने नहीं आना है, उनको दूसरे मार्ग से भेजा जाएगा।सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भी मंगवाई गई है 700 पुलिसकर्मी और छह कंपनी पीएससी तैनात की गई है। एसएसपी का कहना है कि सोमवती अमावस्या स्नान पर 50 लाख से भी ज्यादा यात्रियों की आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।