विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के धावकों का शानदार प्रदर्शन, दो धावकों ने पूरा किया प्रोकैम स्लैम।

 

 

विकासनगर, । विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के अनुभवी धावकों ने आज अन्तर्राष्ट्रीय टी0सी0एस0 वर्ल्ड 10K में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित दौड़ में क्लब के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस अवसर पर क्लब के दो धावकों

 

श्री सत्यापाल चौहान ग्राम लखवाड़ और श्री सुनील कुमार रतूड़ी, रुड़की ने प्रतिष्ठित प्रोकैम स्लैम को सफलतापूर्वक पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

 

प्रोकैम स्लैम पूरा करने के लिए धावकों को एक ही कैलेंडर वर्ष के भीतर चार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख दौड़ों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होता है।

 

इन चार प्रमुख दौड़ों में शामिल हैं:

 

वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन

 

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता

 

टाटा मुंबई मैराथन

 

अंतरराष्ट्रीय टीसीएस वर्ल्ड 10k

 

विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों द्वारा इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए प्रोकैम स्लैम का खिताब प्राप्त करना पूरे क्लब के लिए गर्व का विषय है।

 

इस उपलब्धि पर क्लब के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने दोनों धावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में क्लब और अधिक धावकों को इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

 

क्लब की इस सफलता से क्षेत्र में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।