लखवाड़ परियोजना के कार्यों को किया जाएगा समय से पूर्ण: एमडी अजय कुमार सिंह

देहरादून।

यूजेवीएन लिमिटेड के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने आज 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न घटकों जैसे बांध निर्माण, विद्युत उत्पादन संरचनाओं, सुरंग कार्य तथा सहायक अवसंरचनाओं आदि का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
प्रबंध निदेशक ने परियोजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तीव्र गति से संचालित किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि इस हेतु पर्याप्त संख्या में मानव शक्ति, मशीनरी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों कार्यस्थल पर लगाए जाएं। श्री सिंह ने यह भी कहा कि लखवाड़ परियोजना राज्य एवं राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो न केवल विद्युत उत्पादन में वृद्धि करेगी, बल्कि सिंचाई, पेयजल आपूर्ति तथा बाढ़ नियंत्रण जैसे बहुआयामी लाभ भी प्रदान करेगी।
उन्होंने निगम के अधिकारियों तथा परियोजना से जुड़ी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या बाधा स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर राष्ट्र को समर्पित करना सर्वोच्च लक्ष्य है।
श्री अजय कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रबंधन स्तर पर आवश्यक सभी तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने तथा संभावित चुनौतियों का समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक श्री राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक श्री एस. के. सिंह सहित निगम एवं परियोजना से जुड़े विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा प्रबंध निदेशक को परियोजना की अद्यतन प्रगति, चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया गया।
लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के समयबद्ध पूर्ण होने से उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को भी महत्वपूर्ण गति प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।