लिवाइज़® के ‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ अभियान की आलिया भट्ट के साथ नई शुरुआत

देहरादून -लिवाइज़® ब्रांड अपने 2026 के वैश्विक अभियान ‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ को भारत में लेकर आया है, जिसमें ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं।
पिछले 150 से अधिक वर्षों से, लिवाइज़ उन लोगों की पहली पसंद रहा है जो संस्कृति को नई दिशा देते रहे हैं। संगीत और खेल से लेकर फैशन और कला तक, लिवाइज़® जींस हर उस महत्वपूर्ण मोड़ की गवाह रही है जहाँ बदलाव की शुरुआत हुई। इसे वे लोग पहनते हैं जो न केवल प्रगति की राह पर चलते हैं, बल्कि आने वाले कल की दिशा भी तय करते हैं।
‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ अभियान इसी महान विरासत को आगे बढ़ाता है। यह वैश्विक स्तर पर मौलिकता के पीछे की गहरी सोच का जश्न मनाता है—वह जिज्ञासा, अटूट विश्वास और दुनिया को एक अलग नज़रिये से देखने का साहस, जो असल प्रगति को जन्म देते हैं।
इस अभियान का मुख्य केंद्र अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं, जो एक ऐसी कलाकार और वैश्विक सांस्कृतिक आइकन हैं जिनकी यात्रा निरंतर विकास, आत्मविश्वास और अद्वितीय व्यक्तित्व का मेल है।
अपनी प्रेरणा साझा करते हुए आलिया कहती हैं, “मैं हमेशा से ही जिज्ञासु रही हूँ और हर चीज़ के पीछे ‘क्या’ से ज़्यादा ‘क्यों’ को समझना चाहती हूँ। मेरे लिए कभी भी दूसरों की कसौटियों पर खरा उतरना या वही करना मायने नहीं रखता था जिसकी मुझसे उम्मीद की जाती है। मैं किसी के कहने पर ‘कोई और’ बनने से बेहतर ‘खुद होना’ पसंद करती हूँ। बदलाव लाने के लिए आप किसी की अनुमति का इंतज़ार नहीं करते, बल्कि अपने नियम खुद बनाते हैं। ऑरिजिनल होना थोड़ा उलझा हुआ और अधूरा (इम्पर्फेक्ट) हो सकता है, लेकिन वह पूरी तरह से आपका अपना होता है।”
लिवाइज़ स्ट्राउस एंड कंपनी में साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के मैनेजिंग डायरेक्टर, हिरेन गोर ने कहा, “150 से अधिक वर्षों से लिवाइज़ को उन लोगों ने पहना है जो संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। ‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ अभियान उसी गति के केंद्र में बने रहने की हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है। आलिया भट्ट नई पीढ़ी के ‘ओरिजिनल्स’ का प्रतिनिधित्व करती हैं—वे आत्मविश्वासी हैं, खुद को परिभाषित करती हैं और बिना किसी संकोच के अपनी असलियत को जीती हैं। यही खूबी उन्हें आज की संस्कृति को आकार देने वाली महिलाओं के लिए एक सशक्त आवाज़ बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।