रविवार को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, घांघरिया के लिए रवाना हुआ पहला जत्घ्था

चमोली। रविवार 22 मई  को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके तहत शनिवार को पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे थे। इनमें सरदार जनक सिंह व गुरवेंद्र सिंह का जत्था भी शामिल हैं। ये दोनों जत्थे बीते 20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं।गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है और घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालक भी पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।