सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्तग करने की मांग

देहरादून। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एमडी अनिल कुमार ना सिर्फ एक ही व्यक्ति की कंपनी को चार-चार काम दे रहे हैं, बल्कि एक ही परिवार और उसके रिश्तेदार को कंपनी में अलग-अलग दिखाकर काम दिया गया और करोड़ों रुपए को ठिकाने लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, लेकिन सरकार उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सीबीआई, एसआईटी या विजिलेंस से जांच नहीं करवा रही है। रमेश जोशी का कहना है कि ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से आज प्रदेशवासियों को बिजली महंगी मिल रही है। इसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अनिल यादव को दो-दो जगह का एमडी बनाया गया है। पिटकुल और ऊर्जा निगम दोनों जगहों पर तैनाती मिलने पर यादव अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं। प्रदेश के करोड़ों रुपए को ठिकाने लगा रहे हैं। यादव पर मुख्य अभियंता रहते हुए भी आरोप लगे हैं, जब उन्होंने सारे नियमों को ताक पर रखकर एक ही कंपनी के नाम पर तीन-तीन ड्राफ्ट जारी कर दिए। रमेश जोशी ने पिटकुल के सभी टेंडरों की जांच किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार बैठी हुई है। ऐसे में क्या इन अधिकारियों के ऊपर कारवाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जिन कंपनियों को टेंडर में शामिल किया गया, उनके बैंक ड्राफ्ट एक ही बैंक एक ही शाखा से कैसे बन गए। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि एमडी यादव, एमडी नहीं बल्कि ठेकेदार हैं, उनकी एक फर्म है और उन्होंने अपने बेटे के खातों से ठेकेदारों को भुगतान किया है। रमेश जोशी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भ्रष्टाचार में लिप्त ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त नहीं किया गया, तो सेवादल को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो सुराज सेवा दल का कोई एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से अनशन करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।