भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद खंडूरी ने वर्ल्ड चैंपियन 2025 में पदक जीतने पर अवनि राणा को बधाई दी

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी अवनि राणा ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित यूआईपीएस बायथल टायथल वर्ल्ड चैंपियन 2025 में एक मेडल जीत कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। आज रायपुर कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने अवनि राणा को सम्मानित किया। खंडूरी जी ने कहा अवनि राणा ने पदक जीतकर अपने देश व प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है सभी खिलाड़ियों को समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी सभी बच्चों को बढ़ चढ़कर खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए हमारे नन्हे मुन्ने ही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य निर्भर करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *