देहरादून। जय बद्री विशाल आज नूरानांग युद्ध सम्मान दिवस 17 नवंबर 1962 के 64वां युद्ध सम्मान दिवस की मधुर बेला पर देहरादून रायपुर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के नजदीक माननीय प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी जी के मुख्य कार्यालय के प्रांगण में युद्ध सम्मान दिवस हमारे नूरानांग गौरव सेनानी देहरादून द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अध्यक्ष श्री बच्चन सिंह नेगी के अध्यक्षता में संपन्न किया गया जिसमें निम्नलिखित गौरव सेनानियों ने भाग लिया जिसमें श्रीबच्चन सिंह नेगी जी माननीय श्री विनोद खंडूरी प्रदेश अध्यक्ष जी श्री जगत सिंह पुंडीर जी श्री मदन सिंह गोसाई जी श्री शूरवीर सिंह रमोला जी श्री रविंद्र सिंह फर्स्वाण जी मनोज सिंह नेगी जी हमारे धर्मगुरु राकेश बस्ल्याल जी श्री गोविंद सिंह पवार जी शिव प्रसाद थपलियाल जी विनय सिंदरी जी इन लोगों का आज के युद्ध सम्मान दिवस को मनाने में विशेष योगदान रहा और बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ नूरानांग दिवस का समापन किया गया ।