बाबा रामदेव ने नम आंखों से सहयोगी स्वामी मुक्तानंद को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ पूरे पतंजलि परिवार ने स्वामी मुक्तानंद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बीती रात स्वामी मुक्तानंद का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। रात को ही उनके पार्थिव शरीर को कनखल स्थित कृपालु बाग आश्रम लाया गया। उनके निधन पर पूरे पतंजलि परिवार में शोक की लहर है। स्वामी मुक्तानंद योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के शुरुआती समय से सहयोगी रहे थे।
स्वामी मुक्तानंद के निधन पर बाबा रामदेव ने कहा कि स्वामी मुक्तानंद महाराज का गुरुकुल के समय से करीब 35 सालों से हमारा एकात्म संबंध रहा है। हम लोग तीनों ही गुरुकुल से निकले थे। निष्काम कर्म योगी, आदर्श पुरुष और हमारी ऋषि परंपरा के प्रतिनिधि एवं पतंजलि योगपीठ के स्तंभ रहे। उनका कल रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया गया। बाबा रामदेव ने कहा कि आज योग, आयुर्वेद और स्वदेशी का विश्वव्यापी अभियान चल रहा है। योग, आयुर्वेद, स्वदेश की क्रांति, भारतीय शिक्षा और भारतीय चिकित्सा व्यवस्था पुनः प्रतिष्ठा का यह जो आंदोलन चल रहा है, उसकी बहुत बड़ी ऊर्जा थे। स्वामी मुक्तानंद महाराज और पूरे पतंजलि योग पीठ परिवार में सबसे बड़े थे। उन्हें अग्रज, गुरु और पिता तुल्य मानकर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेते थे। आज वे हमारे बीच में नहीं है। उनके जाने से पतंजलि योगपीठ और सनातन धर्म की अपूरणीय क्षति है। बता दें कि स्वामी मुक्तानंद उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पतंजलि को फर्श से अर्श तक का सफर न केवल तय करते हुए देखा था बल्कि, उसमें एक अहम भूमिका भी निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।