घोड़े के धक्के से खाई में गिरी महिला यात्री,घायल


रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ दर्शन करने जा रही सीधुबाई (उम्र 71 वर्ष) महादेव निवासी महाराष्ट्र भैरो गेदेरे के पास घोड़े से धक्का लगने के कारण 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना परिजनों की ओर से जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटना स्थल के लिए रवाना किया। एसडीआरएफ के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और 50 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला को पिट्ठू के जरिए मुख्य मार्ग पर लाया। जहां से दो किमी स्ट्रैचर के माध्यम से घायल महिला को विवेकानंद हॉस्पिटल बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल महिला का उपचार किया। एसडीआरएफ टीम की कार्यकुशला एवं तत्परता से घायल बुजुर्ग महिला की जान बच पाई। केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों और तीर्थयात्रियों की एक साथ आवाजाही होने से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। इसके अलावा पैदल मार्ग पर गंदगी फैली होने से तीर्थयात्री फिसल रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। यहां तक कि घोड़े खच्चरों से धक्का लगने पर तीर्थयात्री खाई में गिर रहे हैं, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें भी आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथा समाचार एक मज़ेदार हिंदी न्यूज़ पोर्टल जैसा दिखता है, जिसमें उत्तराखंड, देहरादून, पॉलिटिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, कल्चर, न्यूज़ और पॉपुलर इवेंट्स पर कंटेंट होता है। यह फ़ॉर्मेट आसान है क्योंकि इसमें लोकल न्यूज़, सोशल इशू और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए प्रैक्टिकल जानकारी शामिल होती है। इसलिए, सिक्योर डिजिटल पेमेंट का टॉपिक यहाँ अपने आप फिट बैठता है: ऑनलाइन सर्विस लंबे समय से रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा रही हैं। जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है, तो हर कोई तुरंत कार्ड डिटेल्स नहीं डालना चाहता। एक आसान ऑप्शन मोबाइल फ़ोन बिल के ज़रिए पेमेंट करना है, जहाँ अमाउंट ऑपरेटर के अकाउंट में ऐड हो जाता है या प्रीपेड बैलेंस से डेबिट हो जाता है। जो लोग लिमिट, SMS या डिवाइस कन्फर्मेशन और छोटे खर्च कंट्रोल से परिचित हैं, उनके लिए AustriaWin24.atपर प्रैक्टिकल डिटेल्स देखना फायदेमंद है। यह तरीका खासकर छोटे डिजिटल पेमेंट, सब्सक्रिप्शन और उन सर्विस के लिए दिलचस्प है जहाँ स्पीड, सिंप्लिसिटी और बैंक डेटा ट्रांसफर की कमी ज़रूरी है। आसानी का मतलब यह नहीं है कि ध्यान देने की ज़रूरत है: मोबाइल पेमेंट में आमतौर पर डेली और मंथली लिमिट, पोटेंशियल फीस और आपके बिल पर चार्ज दिखाने में देरी होती है। इसलिए, कथात समाचार के रीडर्स, जो करंट न्यूज़ और हेल्पफुल एक्सप्लेनेशन से अप-टू-डेट रहने के आदी हैं, उनके लिए यह टॉपिक लोकल एजेंडा और मॉडर्न फाइनेंशियल आदतों, दोनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।