देहरादून।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025 – 2026 का समापन डॉल्फिन (पी जी) इंस्टीट्यूट देहरादून में दिनांक 29.9.2025 को हुआ।
आज दिनांक 29.09.2025 को महिला वर्ग के नॉकआउट मुकाबले में राठ महाविद्यालय पैठानी पौड़ी ने डी ए वी पी जी कॉलेज देहरादून को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पहले मैच में बिरला कैंपस श्रीनगर ने डी बी एस पी जी कॉलेज देहरादून को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राठ महाविद्यालय पैठानी पौड़ी ने डॉल्फिन पी जी इंस्टीट्यूट देहरादून को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में बिरला कैंपस श्रीनगर ने कांटे की टक्कर में राठ महाविद्यालय पैठानी पौड़ी को हरा कर टूर्नामेंट जीत लिया।
तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025 – 2026 के समापन अवसर ट्रॉफी और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक श्री मोहित सिंह बिष्ट, चयनकर्ता श्री नितिन कुमार और कुमारी शिखा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पुरुष वर्ग में बी सी सी श्रीनगर के सूजल और महिला वर्ग में बी सी सी श्रीनगर की ही निधि को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजन सचिव श्री एन के जोशी के साथ ही ऑफिशियल रेफरी, विभिन्न महाविद्यालयों के कोच / मैनेजर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।