अनूप चौहान बने रानीपोखरी न्याय पंचायत प्रधान संगठन के अध्यक्ष

रानी पोखरी
संजय राठौर

 

रानीपोखरी क्षेत्र की 11 ग्राम सभाओ में चुनकर आए प्रधानों ने सर्वसम्मति से अनूप चौहान को नया पंचायत रानी पोखरी प्रधान संगठन का मुखिया चुना है।
रानी पोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र में 11 ग्राम सभाएं आती है जिसको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निर्वाचित होकर आए ग्राम प्रधानों ने रेनापुर के प्रधान अनूप चौहान पर विश्वास जताते हुए प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना है । इससे पूर्व रानीपोखरी के प्रधान सुधीर रतूड़ी अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा ने प्रधान संगठन के इस फैसले का स्वागत करते हुए ग्राम सभाओ के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि वह प्रधानों के निष्ठा और उनके विश्वास को बनाए रखने का काम करेंगे। एकता में शक्ति के उद्देश्य को मानते हुए ग्राम प्रधानों को क्षेत्र के विकास में शासन प्रशासन तक समस्याओं के निराकरण में संघर्ष करने का भरोसा दिलाया है।
इस अवसर पर रैनापुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन पवार, रानी पोखरी के प्रधान सुधीर रतुडी, रानी पोखरी के प्रधान प्रतिनिधि विक्रम भंडारी, बडकोट प्रधान प्रतिनिधि सुनील भट्ट, सारन्धर वाला के प्रधान आनंद सिंह रावत, भोगपुर के प्रधान चांद खान, गढूल की प्रधान स्वीटी रावत, कौडसी के प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रपाल सिंह, बागी प्रधान नीरज खड़का जी, लिस्ट्राबाद के प्रधान अनिल कुमार सहित सतीश सेमवाल अरुण शर्मा , बरकोट के पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा, सोबन सिंह रावत, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *