देहरादून।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सामुदायिक एवं ग्राम/वार्ड स्तर पर बहुउद्देश्यी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। देहरादून जनपद में पखवाड़े के दौरान 425 शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें से 12 कैंपर उप जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविरों के संचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है। शिविरों का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचे इस हेतु समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
अनीमिया जांच
ए.एन.सी. जांच
टी.बी. जांच
कैंसर जांच
किशोरी स्वास्थ्य जांच
हृदय रोग जांच
रक्तचाप जांच
रक्त .जांच
टीकाकरण
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
आयुष्मान कार्ड
आभा आई डी
रक्तदान शिविर
नेत्र रोग
नाक.कान.गला
हड्डी रोग
बाल रोग
स्त्री रोग
मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं