मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की ऑल-न्यू विक्टोरिस, “गॉट इट ऑल”

 

– ‘थिएटर ऑन व्हील्स’ इफेक्ट के साथ 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस – इंफिनिटी बाय हार्मन, डॉल्बी एटमॉस 5.1 सराउंड साउंड से युक्त,
– 10.1” (25.65 सेमी) स्मार्टप्ले प्रो एक्स टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें ऐप स्टोर से इन-बिल्ट ऐप्स, ओटीए अपडेट्स और एलेक्सा ऑटो वॉइस एआई के 35+ फीचर्स मौजूद,

देहरादून, 04 सितंबर, 2025: भारतीय एसयूवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने आज अपनी नवीनतम एसयूवी विक्टोरिस लॉन्च की। नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की गई विक्टोरिस हाइपर-कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, ऑल-राउंड सेफ़्टी, भविष्यवादी और स्लीक डिज़ाइन तथा रोमांचक परफ़ॉर्मेंस का संगम है, जो वास्तव में एक ऐसी एसयूवी है जिसमें है ‘गॉट इट ऑल’। पेट्रोल विद स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सेलेक्ट (4×4) और सेगमेंट-फर्स्ट अंडरबॉडी टैंक डिज़ाइन वाली पर्यावरण-हितैषी S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध, विक्टोरिस आज के डायनामिक युवाओं के लिए व्यापक पावरट्रेन विकल्प प्रदान करती है। ग्राहक नई विक्टोरिस की बुकिंग 11,000 रुपये में कर सकते हैं।

विक्टोरिस का परिचय कराते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “नए दौर का भारतीय ग्राहक युवा है, दुनिया घूमा हुआ है, हाइपर-कनेक्टेड है, सामाजिक रूप से जागरूक है, तकनीकी रूप से प्रगतिशील और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। ऐसे ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमारी नई एसयूवी विक्टोरिस को ज़रूरी तौर पर ‘गॉट इट ऑल’ होना था। विक्टोरिस एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है ‘विजेता’।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एवं सेल्स, श्री पार्थो बनर्जी ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में हम हमेशा अपने ग्राहकों की बात सुनते हैं। आज के युवा और गतिशील उपभोक्ता ऑटोमोबाइल को अपनी पहचान का प्रतिबिंब मानते हैं, ऊर्जावान, संयमित, आत्मविश्वासी और हमेशा आगे बढ़ने वाले। हमने यही दृष्टिकोण अपनी डिज़ाइन और इंजीनियरिंग टीमों को ऑल-न्यू ‘विक्टोरिस के लिए दिया। आज एसयूवी भले ही सबसे पसंदीदा सेगमेंट हो, लेकिन एसयूवी खरीदार विकसित हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *