भारतीय जनता पार्टी ने हिमांशु चमोली पर लग रहे आरोपो का लिया संज्ञान हिमांशु चमोली को युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री के पद से किया पद मुक्त।

 

डोईवाला – डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने आत्महत्या करने से पहले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पर पैसों की धोखाधड़ी के आरोप लगाए पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी पूर्व प्रकरण का संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री को पद से नियुक्त कर दिया भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर हिमांशु चमोली को तत्काल प्रभाव से युवा मोर्चा के पद से मुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *